यदि आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको यह लिस्ट देख लेना चाहिए। क्योंकि इस कीमत पर मार्केट में और भी दमदार फोन उपलब्ध हैं।
इस फोन को 50 हजार से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन में AI फीचर्स का भी सपोर्ट है। फोन डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और बिल्ड हर मामले में शानदार है। कीमत के हिसाब से इसे बेस्ट ऑप्शन माना जा सकता है।
वनप्लस 12 5G फिलहाल भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 120Hz ProXDR डिस्प्ले और हैसलब्लैड-ट्यून्ड कैमरा सिस्टम के साथ आता है। फोन में 5,400mAh की बैटरी और 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन 16GB तक रैम और एंड्रॉयड 14 पर आधारित लेटेस्ट OxygenOS ऑफर करता है।
इस समय आईफोन 15 को भी 70 हजार से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। सेल में यह फोन 62 हजार तक में मिला है। Apple iPhone 15 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है, जो A16 बायोनिक चिप से लैस है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 48MP का मुख्य कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। फोन शानदार बैटरी लाइफ, डायनेमिक आइलैंड और USB-C चार्जिंग के साथ आता है।
सैमसंग का लेटेस्ट एस 24 भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह फोन 67,999 रुपये में उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी S24 5G 6.2 इंच के डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में तीन रियर कैमरा मिलते हैं। स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी हर मामले में फोन काफी शानदार है। इसमें भी AI फीचर्स का सपोर्ट है।
कैमरे के मामले में इस फोन का मुकाबला नहीं है। 89,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन में आपको 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के साथ शानदार डिस्प्ले मिलता है। फोन में 50MP + 50MP + 50MP रियर और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 5400 mAh की बैटरी और मीडियाटेक डायमेंसिटी 9300 प्रोसेसर मिलता है।