Infinix InBook Y3 Max Laptop: यदि आप कम कीमत में बड़ी डिस्प्ले और लंबी बैटरी वाला लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इनफिनिक्स ने अपने नए लैपटॉप इनफिनिक्स इनबुक Y3 मैक्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप 30 हजार से कम की शुरुआती कीमत में आता है। लैपटॉप में 70Wh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Infinix InBook Y3 Max की भारत में कीमत
Infinix InBook Y3 Max तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, ग्रे और सिल्वर में आता है। इसकी कीमत भारत में 29,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि Intel Core i3 CPU वाले बेस वेरिएंट के लिए है। इसे 21 अगस्त से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
16 इंच की बड़ी फुल-एचडी डिस्प्ले
Infinix InBook Y3 Max में 16 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 87 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 300 निट्स ब्राइटनेस और 60 प्रतिशत NTSC वाइड कलर गैमट मिलता है। डिस्प्ले काफी बड़ा है यह 15.6 इंच लैपटॉप की तुलना में 11 से 12 प्रतिशत अधिक व्यूइंग स्पेस देता है। इसके अलावा लैपटॉप में मेटल फिनिश के साथ एल्यूमीनियम अलॉय बॉडी है।
Intel Core प्रोसेसर
Infinix InBook Y3 Max में 12वीं जनरेशन का Intel Core प्रोसेसर मिलता है, जिसमें Intel Core i3, Core i5 और Core i7 विकल्प हैं। लैपटॉप में इंटीग्रेटेड Intel ग्राफिक्स कार्ड मिलता है। लैपटॉप में 16GB तक रैम और 1TB तक PCIe 3.0 SSD स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है।
कनेक्टिविटी पोर्ट्स और बैटरी
Infinix InBook Y3 Max में 70Wh की बैटरी और USB टाइप-C चार्जिंग के साथ 65W फास्ट चार्जिंग मिलती है। लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड और 7.06 इंच का ट्रैकपैड है। इसमें दो USB 3.0 पोर्ट, एक HDMI 1.4 पोर्ट, दो USB टाइप-C पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है। लैपटॉप में वाई-फाई 6 का भी सपोर्ट है।
