टेक एंड गैजेट्स

Airtel यूजर्स की हो गई मौज, कंपनी ने लॉन्च किया अनलिमिटेड ऑफर वाला सस्ता प्लान

Airtel ने अपने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में एक और सस्ता रिचार्ज प्लान जोड़ दिया है। अब कंपनी लिस्ट में 200 रुपये से कम कीमत वाला एक नया प्लान जोड़ दिया है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Image

एयरटेल ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए लॉन्च किया सस्ता रिचार्ज प्लान।

Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास करीब 38 करोड़ लोगों का यूजर बेस है। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी के पास कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अगर आपके पास एयरटेल का सिम है तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने यूजर्स के लिए एक सस्ता और किफायती प्लान लॉन्च कर दिया है। Airtel के इस प्लान यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है।

एयरटेल ने पिछले कुछ समय में कई सारे किफायती रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। अगर आप महंगा रिचार्ज प्लान नहीं लेना चाहते तो आपके पास अब 200 रुपये से कम कीमत का प्लान भी आ चुका है। अच्छी बात यह है कि कंपनी इसमें अनलिमिटेड ऑफर भी दे रही है। आइए आपको इस नए रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Airtel के सस्ते प्लान ने कराई मौज

Airtel ने करोड़ों यूजर्स के लिए लिस्ट में 189 रुपये का धमाकेदार रिचार्ज प्लान जोड़ा है। इस रिचार्ज प्लान को कंपनी ने 21 दिनों की वैलिडिटी के साथ बाजार में पेश किया है। एयरटेल इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री नेशनल रोमिंग का फायदा दे रहा है। मतलब आपको अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं कंपनी यूजर्स को इसमें डेटा और एसएमएस की भी सुविधा दे रही है। इस 189 रिचार्ज प्लान में आपको 1GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। वहीं इसमें चैटिंग के लिए 300 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।

यूजर्स के पास है एक और ऑप्शन

आपको बता दें कि एयरटेल के पोर्टफोलियो में 200 रुपये से कम कीमत का एक और प्लान मौजूद है। इसकी कीमत 199 रुपये है। अगर आप इस प्लान को खरीदते हैं तो आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के के साथ फ्री नेशनल रोमिंग ऑफर की जाती है। इसमें आपको 2GB तक हाई स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article