64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह फोन, कीमत 20 हजार रुपये से भी कम

Infinix GT 30 5G+ के साथ बायपास चार्जिंग है और 10W रिवर्स वायर चार्जिंग भी है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और IP64 की रेटिंग मिली है जो कि डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट के लिए है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, और USB Type-C पोर्ट मिलेगा।

Infinix इंडिया ने अपने नए फोन Infinix GT 30 5G+ को भारत में लॉन्च कर दिया है। Infinix GT 30 5G+ के साथ बड़ी बैटरी दी गई है और बायपास चार्जिंग का भी सपोर्ट है। Infinix GT 30 5G+ में मीडियाटेक Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन के साथ एलईडी लाइट के साथ Cyber Mecha Design 2.0 मिलता है। इशके साथ GT शोल्डर ट्रिगर भी है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से...

64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह फोन, कीमत 20 हजार रुपये से भी कम

Infinix GT 30 5G+ की भारत में कीमत

Infinix GT 30 5G+ की भारत में शुरुआती कीमत 19,499 रुपये है। इस कीमत में आफको 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से 14 अगस्त से शुरू होगी। Infinix GT 30 5G+ को ब्लेड व्हाइट, साइबर ग्रीन और पल्स ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

End of Feed