क्या स्मार्टफोन का क्रेज हो रहा कम! 2024 में खूब बिके Tablet, 5G शिपमेंट 424% बढ़ा

Indias Tablet Market: एप्पल ने एक साल में पहली बार भारत में दस लाख से अधिक आईपैड शिप कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। हालांकि, सैमसंग 2024 की चौथी तिमाही में 29 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बाजार में अग्रणी बनकर उभरा, उसके बाद लेनोवो 23 प्रतिशत और एप्पल 21 प्रतिशत के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

Indias Tablet Market: भारत के टैबलेट बाजार में 2024 में शानदार वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारत के टैबलेट बाजार में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि मुख्य रूप से 5जी टैबलेट शिपमेंट में उछाल के कारण दर्ज हुई, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 424 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

Indias Tablet Market

Indias Tablet Market (image-istock)

End of Feed