भारत में जमकर बिक रहे Tablet, 15% की जोरदार ग्रोथ, क्या मोबाइल से भर गया यूजर्स का मन?

Tablet PC India Market Report: 2025 की पहली तिमाही में भारतीय टैबलेट मार्केट में 34 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ सैमसंग शीर्ष पर था। इसके बाद एप्पल था, जिसके पास 21 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी थी। वहीं, लेनोवो 19 प्रतिशत के मार्केट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर था। वहीं, पूरे टैबलेट मार्केट में 5जी का मार्केट शेयर 43 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

Tablet PC India Market Report: भारत के टैबलेट मार्केट में मार्च तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि में) सालाना आधार पर 15 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसकी वजह एंटरप्राइज सेगमेंट और कंज्यूमर दोनों की मांग में बढ़ोतरी होना है। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।

Indias Tablet Market

Indias Tablet Market (image-istock)

टैबलेट पीसी इंडिया मार्केट रिपोर्ट

साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की 'टैबलेट पीसी इंडिया मार्केट रिपोर्ट' में कहा गया कि टैबलेट मार्केट में प्रीमियम सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर 41 प्रतिशत हो गई है। वहीं, पूरे टैबलेट मार्केट में 5जी का मार्केट शेयर 43 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यह दिखाता है कि फ्यूचर-रेडी डिवाइस को लेकर ग्राहकों में जागरूकता बढ़ रही है।

End of Feed