Semiconductor Revolution: सेमीकंडक्टर में भारत की नई छलांग, बनाएगा दुनिया का सबसे छोटा चिप!

Semiconductor Revolution: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) के 30 वैज्ञानिकों की टीम ने सरकार को 'एंग्स्ट्रॉम-स्केल' चिप विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। ये इस समय तैयार हो रहे सबसे छोटे चिप से भी छोटे हैं यानी दुनिया का सबसे छोटा चिप साबित होगा।

Semiconductor Revolution: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) के 30 वैज्ञानिकों की एक टीम ने भारत सरकार को एक महत्वाकांक्षी प्रस्ताव सौंपा है, जिसमें 'एंग्स्ट्रॉम-स्केल' चिप्स विकसित करने की योजना है। ये चिप्स मौजूदा सबसे छोटे चिप्स से भी 10 गुना छोटे होंगे। इस प्रस्ताव के तहत वैज्ञानिकों ने 2डी मटेरियल्स, जैसे ग्रेफीन और ट्रांजिशन मेटल डाइचेलकोजेनाइड्स (TMDs), के इस्तेमाल से अगली पीढ़ी की सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी तैयार करने का रोडमैप पेश किया है।

Semiconductor Revolution

सेमीकंडक्टर क्रांति की ओर भारत (तस्वीर-Canva)

सिलिकॉन से परे की सोच

आज की सेमीकंडक्टर तकनीक में मुख्य रूप से सिलिकॉन का उपयोग होता है, जिस पर अमेरिका, जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया का वर्चस्व है। परंतु आईआईएससी का यह प्रस्ताव इस पारंपरिक सोच से आगे निकलकर 2डी मटेरियल्स आधारित एक नई क्रांति की ओर इशारा करता है, जो भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बना सकता है।

End of Feed