टेक एंड गैजेट्स

10G Internet in China: हम 5G पर अटके, वहां चीन ने लॉन्च कर दिया 10G इंटरनेट, चंद सेकंड में 90GB की फाइल हो रही डाउनलोड

China Launched 10G Internet: चीन ने इंटरनेट टेक्नोलॉजी में एक बड़ी छलांग लगाते हुए दुनिया का पहला 10G क्लाउड ब्रॉडबैंड इंटरनेट शुरू किया है। इससे 90 GB की फाइल मात्र 72 सेकंड में डाउनलोड हो सकती है। यह सर्विस मौजूदा गीगाबिट ब्रॉडबैंड की स्पीड को काफी पीछे छोड़ देगी।

Image

चीन ने 10G इंटरनेट लॉन्च किया

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आ गया 10जी इंटरनेट
  • चीन में हुआ लॉन्च
  • चंद सेकंड में डाउनलोड होंगी बड़ी-बड़ी फाइलें

China Launched 10G Internet: चीन ने इंटरनेट टेक्नोलॉजी में एक बड़ी छलांग लगाते हुए दुनिया का पहला 10G क्लाउड ब्रॉडबैंड इंटरनेट शुरू किया है। इससे 90 GB की फाइल मात्र 72 सेकंड में डाउनलोड हो सकती है। यह सर्विस मौजूदा गीगाबिट ब्रॉडबैंड की स्पीड को काफी पीछे छोड़ देगी। इस उपलब्धि ने ग्लोबल इंटरनेट टेक्नोलॉजी के स्टैंडर्ड को नया आयाम दिया है। यह अत्याधुनिक सर्विस, जिसे F5G-A (एन्हांस्ड ऑल-ऑप्टिकल नेटवर्क) नाम दिया गया है, 50G-PON इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बेस्ड है।

ये भी पढ़ें -

पलक झपकते डाउनलोड होगी 2 घंटे की मूवी

10G सर्विस को चाइना टेलीकॉम ने शंघाई के यांगपू जिले में स्थानीय सरकार के सहयोग से पेश किया। यह 10G ब्रॉडबैंड सामान्य फाइबर कनेक्शन से लगभग 10 गुना तेज़ है, जो 8K क्वालिटी वाली दो घंटे की फिल्म को, जहां गीगाबिट ब्रॉडबैंड को 12 मिनट से अधिक समय लगता है, पलक झपकते डाउनलोड कर सकता है।

डिजिटल एक्सपीरियंस बनेगा एडवांस

यह नेटवर्क स्पीड के साथ-साथ डिजिटल एक्सपीरियंस को भी एडवांस्ड बनाता है। यांगपू के प्रदर्शन क्षेत्र में लोग अब बिना चश्मे के 3D डिस्प्ले, बिना रुकावट के स्मार्ट होम इंटीग्रेशन और फ्री-एंगल लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। इसकी हाई बैंडविड्थ और कम विलंबता (लो लेटेंसी) इसे संभव बनाती है। यह सेवा स्मार्ट शहरों के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकती है।

बदलेगा लोगों का जीवन

चाइना टेलीकॉम और यांगपू जिला सरकार के सहयोग से शुरू यह पहल “15-मिनट कम्युनिटी लिविंग सर्कल” के नजरिए को बढ़ावा देती है। इसका उद्देश्य ऐसी स्मार्ट शहरी व्यवस्था बनाना है, जहां शिक्षा, कार्यस्थल, स्वास्थ्य सेवाएं और मनोरंजन 15 मिनट की पैदल दूरी या यात्रा में उपलब्ध हों। चीन की यह उपलब्धि वैश्विक स्तर पर इंटरनेट की गति और जीवनशैली को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article