2026 तक 166% हो सकती है भारत की डेटा सेंटर इंडस्ट्री, रिपोर्ट में दावा

Data Centres India: यह इस बात को दर्शाता है कि भारत तेजी से खुद को एआई इनोवेशन और डेटा सेंटर डेवलपमेंट के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है। एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.24 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की मंजूरी सहित महत्वपूर्ण सरकारी पहलों से विकास को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Data Centres India: रियल एस्टेट एडवाइजरी फर्म जेएलएल इंडिया के मुताबिक, भारत की डेटा सेंटर इंडस्ट्री 2026 तक 66 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से 5जी नेटवर्क का विस्तार होना है। जेएलएल की रिपोर्ट में बताया गया कि देश की डेटा सेंटर इंडस्ट्री में अगले ढाई वर्षों (2024 (दूसरी छमाही)-2026) में 604 मेगावाट क्षमता जुड़ने की उम्मीद है, जिसके लिए 7.3 मिलियन वर्ग फुट स्पेस और 3.8 अरब अमेरिकी डॉलर की आवश्यकता होगी।

India Data Centre istock

Data Centre (Image-istock)

भारत में तेजी से हो रही एआई इनोवेशन

यह इस बात को दर्शाता है कि भारत तेजी से खुद को एआई इनोवेशन और डेटा सेंटर डेवलपमेंट के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है। हाइपरस्केलर्स प्रमुख डेटा सेंटर हब में तेजी से सेल्फ-बिल्ड प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि ऑपरेटर एआई क्लस्टर का समर्थन करने के लिए 400 केवीए लाइनों द्वारा संचालित नए परिसरों को बनाने की योजना बना रहे हैं।

End of Feed