टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Vivo का दमदार स्मार्टफोन, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ मिलेगी 80W चार्जिंग, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo Y300 5G With Launched in India: फोन में 6.67-इंच फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले , 120Hz रिफ्रेश रेट, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट औऱ 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। वीवो वाई300 5जी को तीन कलर ऑप्शन-एमराल्ड ग्रीन, फैंटम पर्पल और टाइटेनियम सिल्वर में पेश किया गया है।

Image

Vivo Y300 5G

Vivo Y300 5G With Launched in India: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने मिड रेंज कैमरा फोन वीवो बाय300 5जी स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट और 50-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा यूनिट से लैस किया गया है। फोन में एमोलेड डिस्प्ले और 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग भी है।

Vivo Y300 5G: कीमत है कीमत

वीवो वाई300 5जी को तीन कलर ऑप्शन-एमराल्ड ग्रीन, फैंटम पर्पल और टाइटेनियम सिल्वर में पेश किया गया है। भारत में वीवो Y300 5G की कीमत 8GB + 128GB विकल्प के लिए 21,999 रुपये से शुरू होती है , जबकि 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। फोन को वीवो इंडिया ई-स्टोर के जरिए प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध किया गया है। इसे 26 नवंबर से खरीदा जा सकेगा।

Vivo Y300 5G: स्पेसिफिकेशन और डिस्प्ले

फोन में 6.67-इंच फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और 394ppi पिक्सल डेनसिटी है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट और 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है। हालांकि, स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

दमदार है कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो वीवो Y300 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग

बैटरी की बात करें तो वीवो के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 80W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह चार साल की बैटरी हेल्थ और 24 डायमेंशन सिक्योरिटी प्रोटेक्शन के साथ आता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article