2023 में भारत में बढ़ी डीपटेक स्टार्टअप की संख्या, अब फंडिंग को मोहताज

Indian Deeptech Startups: भारतीय डीपटेक स्टार्टअप ने पिछले पांच साल में लगभग 10 अरब डॉलर जुटाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में ही कुल 85 करोड़ डॉलर जुटाए गए। यह 2022 में जुटाए गए 3.7 अरब डॉलर की तुलना में 77 प्रतिशत कम है। भारत में वर्तमान में 3,600 से अधिक डीपटेक स्टार्टअप हैं, जिनमें से 480 पिछले साल ही स्थापित किए गए।

Indian Deeptech Startups: भारत में 2023 में ‘डीपटेक’ स्टार्टअप में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, इनमें 480 नए स्टार्टअप उभरे, जिससे यह ग्लोबल स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा पूल बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में 480 नए डीपटेक स्टार्टअप शुरू हुए हैं। हालांकि, अब भारत की डीपटेक संभावनाएं फंडिंग की कमी के कारण अवरुद्ध हैं।

End of Feed