टेक एंड गैजेट्स

IndiaAI मिशन और Intel India ने की साझेदारी, देश में बढ़ेगी AI क्षमता और स्किल्स

IndiaAI Mission and Intel India: 'इंडियाएआई मिशन' के सीईओ, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अभिषेक सिंह ने कहा, "भारतएआई मिशन का उद्देश्य इंक्लूसिव इनोवेशन को बढ़ावा देते हुए जिम्मेदार एआई के विकास को सुनिश्चित करना है। साथ ही सार्वजनिक सेवा वितरण की दक्षता को बढ़ाकर भारत को एआई में ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करना है।

Image

IndiaAI Mission

IndiaAI Mission and Intel India: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत 'भारत एआई मिशन' ने शुक्रवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमताओं और कौशल को बढ़ाने के लिए इंटेल इंडिया के साथ सहयोग की घोषणा की। इनके बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का उद्देश्य युवाओं, पेशेवरों, स्टार्टअप और पब्लिक सेक्टर्स के लीडर्स को एआई की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करते हुए सशक्त बनाना है।

यह साझेदारी दोनों के साझा दृष्टिकोण को भी दर्शाती है, जो भारत में एआई की तैयारी को आगे बढ़ाने, एआई स्टार्टअप इकोसिस्टम को सक्षम करने और एआई-नेतृत्व वाली शासन प्रणाली को मजबूत करने के लिए है।

'इंडियाएआई मिशन' के सीईओ, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अभिषेक सिंह ने कहा, "भारतएआई मिशन का उद्देश्य इंक्लूसिव इनोवेशन को बढ़ावा देते हुए जिम्मेदार एआई के विकास को सुनिश्चित करना है। साथ ही सार्वजनिक सेवा वितरण की दक्षता को बढ़ाकर भारत को एआई में ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करना है। इंटेल इंडिया के साथ सहयोग युवाओं को डेटा साइंस और एआई में ट्रेनिंग देने के लिए एक डेटा लैब स्थापित करने में मदद कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "युवा-एआई के लिए इंटेल के साथ हमारी साझेदारी ने हजारों छात्रों को एआई की मूल बातें सिखाने में मदद की है। हम 'भारत एआई मिशन' में योगदान देने और इंटेल के साथ काम करने के लिए उनके वैश्विक तकनीकी विशेषज्ञों से सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करने को तत्पर हैं।" यह सहयोग, युवाएआई सशक्तीकरण (स्कूली छात्रों के लिए), स्टार्टअपएआई (स्टार्टअप के लिए), और इंडियाएआई डायलॉग्स (पब्लिक सेक्टर के लीडर्स और नीति निर्माताओं के लिए) सहित प्रमुख कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

यह 'भाषिनी' को एआई के साथ पूरे भारत में दूरस्थ स्थानों तक पहुंचने में भी मददगार होगा। इंटेल के भारत क्षेत्र के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संतोष विश्वनाथन ने कहा, "इंटेल इंडिया और इंडियाएआई मिशन के बीच यह रणनीतिक सहयोग देश भर में एक मजबूत एआई इकोसिस्टम को विकसित करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। छात्रों, स्टार्टअप और पब्लिक सेक्टर्स के लीडर्स को कटिंग-एज एआई स्किल और किफायती इनोवेशन टूल से लैस करने का हमारा लक्ष्य इनोवेशन में तेजी लाना, बाधाओं को तोड़ना और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करना है।"

यह सहयोगी पहल भारत में एआई अपनाने में तेजी लाने और भविष्य के लिए तैयार एआई इकोसिस्टम को पोषित करने के लिए इंटेल की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article