टेक एंड गैजेट्स

ग्लोबल AI क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा भारत: चंद्रबाबू नायडू

Global AI Revolution And India: तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख ने कहा, ‘‘ भारत वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए आकर्षण का केंद्र है।’’ नायडू ने 1995 की आईटी क्रांति व वर्तमान विकास के बीच समानताएं बताते हुए कहा कि एआई आज के समय की जरूरत बन गई है और इसका इस्तेमाल सभी क्षेत्रों में हो रहा है।

Image

Chandrababu Naidu (File Photo)

Global AI Revolution And India: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है और वैश्विक आर्थिक वृद्धि में प्रमुख चालक के रूप में उभर रहा है। यहां 16वें वित्त आयोग की बैठक से ठीक पहले संवाददाता सम्मेलन में नायडू ले कहा कि दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच में भारत के विकास पथ में वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण रुचि दिखी।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ भारत वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए आकर्षण का केंद्र है।’’ नायडू ने 1995 की आईटी क्रांति व वर्तमान विकास के बीच समानताएं बताते हुए कहा कि एआई आज के समय की जरूरत बन गई है और इसका इस्तेमाल सभी क्षेत्रों में हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ 1995 में यह सूचना प्रौद्योगिकी थी और 2025 में यह एआई है। उस समय मैं इसका हिस्सा था और आज भी मैं इसका हिस्सा हूं और सत्ता में हूं।’’ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि कृत्रिम मेधाा और हरित ऊर्जा पहल खासकर से हरित हाइड्रोजन उत्पादन... दो प्रमुख विषय हैं जो दावोस में चर्चाओं में छाए रहें। उन्होंने हरित ऊर्जा समाधानों और ‘डाउनस्ट्रीम’ उद्योगों के माध्यम से ‘ग्लोबल वार्मिंग’ को कम करने पर अधिक ध्यान देने की भी वकालत की।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article