दोनों फोन में ग्लास बैक और फ्लैट डिस्प्ले मिलता है, लेकिन Galaxy S25 में पंच होल डिस्प्ले है, जो iPhone 16 के डायनामिक आइलैंड से बेहतर दिखता है। Galaxy S25 में 6.2 इंच 120Hz LTPO AMOLED स्क्रीन है, जबकि iPhone 16 में 6.1 इंच 60Hz डिस्प्ले मिलता है। Samsung का डिस्प्ले ज्यादा स्मूथ है इसके साथ रिफ्रेश रेट भी हाई मिलता है, जो इसे स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए बेहतर बनाते हैं।
Galaxy S25 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, जबकि iPhone 16 में Apple का A18 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन परफॉर्मेंस के मामले में दमदार हैं, लेकिन iPhone 16 में सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन ज्यादा अच्छा है, क्योंकि एप्पल हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर खुद ही मैनेज करता है लेकिन एंड्रॉयड में ऐसा करना मुमकिन नहीं है।
Galaxy S25 में तीन कैमरे मिलते हैं, जिसमें, 50MP प्राइमरी, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस (3x जूम के साथ) है। वहीं, iPhone 16 में 48MP प्राइमरी और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, लेकिन इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं है। वीडियो रिकॉर्डिंग में iPhone 16 को बेस्ट बोला जा सकता है वहीं फोटोग्राफी में Galaxy S25 का कैमरा जूम और डिटेलिंग बढ़िया है।
Samsung Galaxy S25 एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7 के साथ आता है और इसमें कई AI फीचर्स हैं। iPhone 16 में iOS 18 और Apple Intelligence दिया गया है। Samsung का Gemini AI चैटबॉट कुछ ऐप्स को कंट्रोल कर सकता है, जो इसे खास बनाता है। हालांकि, Apple के AI फीचर्स भी शानदार हैं।
Galaxy S25 में 4,000mAh की बड़ी बैटरी है, जबकि iPhone 16 की बैटरी थोड़ी छोटी है। दोनों फोन 25W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
अगर आप फास्ट प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और टेलीफोटो कैमरा चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S25 बेहतर रहेगा। लेकिन अगर आप Apple इकोसिस्टम का हिस्सा हैं या iOS को आजमाना चाहते हैं, तो iPhone 16 एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। कीमत की बात करें तो iPhone 16 की शुरुआती कीमत 71,900 रुपये और Samsung Galaxy S25 की शुरुआती कीमत 80,999 रुपये है।