सेमीकंडक्टर का हब बनेगा भारत, सरकार ने लॉन्च किया ‘Investors Support’ पोर्टल

भारत अब धीरे-धीरे सेमीकंडक्टर का हब बनने जा रहा है। सरकार की ओर से इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में Investors Support पोर्टल लॉन्च किया गया है।

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत काम करने वाले इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (India Semiconductor Mission) ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से नया ऑनलाइन “Investors Support” पोर्टल लॉन्च किया। यह पोर्टल Semicon India Programme के तहत शुरू किया गया है, जिसका मकसद निवेशकों को जानकारी, सहायता और शिकायत निवारण सुविधा उपलब्ध कराना है।

Semicon India Programme

सरकार के अनुसार यह पोर्टल घरेलू और विदेशी निवेशकों को भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश से जुड़ी योजनाओं, नीतियों, स्वीकृत परियोजनाओं और नियामकीय आवश्यकताओं की जानकारी देगा। इसके जरिए निवेशक अपनी समस्याएं और शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे, जिनका समाधान India Semiconductor Mission के अधिकारी संबंधित मंत्रालयों, राज्य सरकारों और उद्योग संगठनों के साथ मिलकर करेंगे।

End of Feed