भारत में ऑनलाइन फेस्टिवल सेल्स में जमकर हुई खरीदारी, हर घंटे बिके 56 हजार मोबाइल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 09:19 PM IST

Festive सीजन में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने फेस्टिवल सेल का आयोजन किया गया था। सेल का सिलसिला अब भी जारी है।

6 अक्टूबर: भारत में ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म ने 22 से 30 सितंबर के बीच फेस्टिवल सेल्स में 5.7 बिलियन डॉलर (करीब 40,000 करोड़ रुपये) की कमाई की, जो कि 27 फीसदी (साल-दर-साल) की मजबूत वृद्धि है। गुरुवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। मार्केट रिसर्च फर्म रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल फोन सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) में 41 प्रतिशत योगदान के साथ बाजार में अग्रणी बने हुए हैं और हर घंटे लगभग 56,000 मोबाइल हैंडसेट बेचे गए।

भारत में ऑनलाइन फेस्टिवल सेल्स में जमकर हुई खरीदारी

भारत में ऑनलाइन फेस्टिवल सेल्स में जमकर हुई खरीदारी

फेस्टिवल सेल्स के पहले हफ्ते में 75-80 मिलियन खरीदारों ने सभी प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर दिए।

End of Feed