AI की तैयारी वाले टॉप-10 देशों में शामिल हुआ भारत, एक्सपर्ट्स में दूसरे नंबर पर

AI In India: खुदरा और थोक व्यापार जीडीपी का 10 प्रतिशत हिस्सा है, जहां एआई सार्वजनिक वितरण और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को सुव्यवस्थित कर सकता है, जिससे नुकसान कम होता है। वहीं सार्वजनिक सेवाएं जीडीपी का 6 प्रतिशत हिस्सा हैं, जो एआई सेवा वितरण और आपातकालीन प्रतिक्रिया को बेहतर बनाने के अवसर देता है।

Top 10 Countries Prepared For AI: एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की तैयारी में टॉप दस देशों में भारत भी शामिल है, और देश में एआई के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र में परिवर्तन की अपार संभावनाएं दिखाई दे रही है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की 73 अर्थव्यवस्थाओं के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट से पता चला है कि भारत एआई एक्सपर्ट्स में दुनिया भर में दूसरे स्थान पर है और एआई से संबंधित पेटेंट में मजबूत आधार के साथ रिसर्च पब्लिशर्स में तीसरे स्थान पर है।

AI In India

AI In India (Image Source: iStockphoto)

End of Feed