टेक एंड गैजेट्स

साइबर सिक्योरिटी को लेकर टेंशन में भारतीय कंपनियां, 10 में से 9 कारोबारी बढ़ाएंगे इसका बजट

Cyber Security In India: रिपोर्ट में बताया गया है कि जनरल एआई साइबर निवेश प्राथमिकताओं में शीर्ष पर है, पिछले 12 महीनों में 87 प्रतिशत संगठनों ने इसमें अपना निवेश बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त 86 प्रतिशत संगठनों ने अपनी जोखिम प्रबंधन रणनीतियों के हिस्से के रूप में एआई प्रशासन पर अपना खर्च बढ़ाया है।

Image

Cyber Security (image-istock)

Cyber Security In India: हर 10 में से 9 (93 प्रतिशत) भारतीय बिजनेस लीडर्स का मानना है कि अगले साल उनका साइबर सिक्योरिटी बजट बढ़ सकता है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में गुरुवार को दी गई। रिपोर्ट में बताया गया, "17 प्रतिशत भारतीय बिजनेस लीडर्स का मानना है कि उन्हें अपना बजट 15 प्रतिशत या उससे अधिक बढ़ाना होगा। यह पिछले साल के मुकाबले एक प्रतिशत ज्यादा है।"

डेटा प्रोटेक्शन को प्राथमिकतापीडब्ल्यूसी इंडिया की 'डिजिटल ट्रस्ट इनसाइट्स 2025' रिपोर्ट में कहा गया कि साइबर खतरों को देखते हुए डेटा को सुरक्षित रखने के लिए 42 प्रतिशत भारतीय बिजनेस लीडर्स डेटा प्रोटेक्शन को प्राथमिकता देना चाहते हैं। पीडब्ल्यूसी इंडिया में रिस्क कंसल्टिंग के पार्टनर और लीडर, शिवराम कृष्णन ने कहा, "एडवांस टेक्नोलॉजी को अपनाकर, मूलभूत साइबर सुरक्षा सिद्धांतों का पालन करके और संसाधनों को प्रभावी ढंग से आवंटित करके, संगठनों की सुरक्षा को मजबूत करने और अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने की जरूरत है।"

क्लाउड से संबंधित खतरे सबसे बड़ी चिंता बने हुए हैं, 55 प्रतिशत भारतीय एग्जीक्यूटिव ने इसे सबसे चिंताजनक साइबर जोखिम बताया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। हालांकि, 50 प्रतिशत सिक्योरिटी लीडर्स और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) आने वाले वर्ष में इन खतरों से निपटने के लिए कम से कम तैयार महसूस करते हैं।

बढ़ रहा जनरल एआई साइबर निवेश

रिपोर्ट में बताया गया है कि जनरल एआई साइबर निवेश प्राथमिकताओं में शीर्ष पर है, पिछले 12 महीनों में 87 प्रतिशत संगठनों ने इसमें अपना निवेश बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त 86 प्रतिशत संगठनों ने अपनी जोखिम प्रबंधन रणनीतियों के हिस्से के रूप में एआई प्रशासन पर अपना खर्च बढ़ाया है। 80 प्रतिशत भारतीय कंपनियां एआई नियमों का अनुपालन करने की अपनी क्षमता में अत्यधिक आश्वस्त हैं।

इनपुट- आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article