Type C चार्जिंग वाली भारत की पहली स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, फोन के चार्जर से ही होगी चार्ज, जानें कीमत और फीचर्स

boAt की तरफ से दो नई स्मार्टवॉच पेश की गई हैं जो कि boAt Storm Call 4 और boAt Ultimate Vogue 2 हैं। दोनों ही स्मार्टवॉच को कंपनी ने USB Type C चार्जिंग पोर्ट के साथ पेश किया है।

स्मार्टवॉच अब आपको लगभग सभी के पास देखने को मिल जाएगी। नॉर्मल घड़ी के मुकाबले स्मार्टवॉच में कई सारे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। बाजार में आपको सस्ते से लेकर महंगी कीतम वाली अलग अलग स्मार्टवॉच का ऑप्शन मिलता है। अभी तक आपको लगभग सभी स्मार्टवॉच में चार्जिंग के लिए एक जैसा ही फीचर मिलता था लेकिन अब बोट की तरफ से Type C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी गई है। आइए आपको BoAt की नई स्मार्टवॉच की कीमत और उसके फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Type C smartwatch

दोनों ही स्मार्टवॉच में आपको प्रीमियम फीचर्स मिलने वाले हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टवॉच मेकर कंपनी boAt की तरफ से दो नई स्मार्टवॉच पेश की गई हैं जो कि boAt Storm Call 4 और boAt Ultimate Vogue 2 हैं। दोनों ही स्मार्टवॉच को कंपनी ने USB Type C चार्जिंग पोर्ट के साथ पेश किया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब यूजर्स को स्मार्टवॉच के लिए अलग पिन या फिर मैग्नेटिक चार्जर की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप स्मार्टवॉच को स्मार्टफोन के चार्जर से ही चार्ज कर पाएंगे।

End of Feed