LPG से PNG लेने वालों को बड़ी राहत, नहीं बंद होगा गैस सिलेंडर का कनेक्शन!
LPG कनेक्शन से PNG कनेक्शन पर शिफ्ट होने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने नए नियम के तहत Indane Gas, HP Gas, Bharat Gas के करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दे दी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 29 2026, 18:13 IST
Image Credit : IStock01 / 08
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण पिछले कुछ समय में LPG और PNG गैस को लेकर कई बड़े अपडेट्स देखने को मिले हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों और गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी के नए-नए नियम ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।
Image Credit : IStock02 / 08
इन्हीं सबके चलते कई लोग LPG गैस से PNG में भी शिफ्ट हो रहे हैं। हालांकि पीएनजी कनेक्शन लेने पर लोगों को गैस सिलेंडर जमा करना होता है और साथ ही अपना LPG कनेक्शन भी बंद करना होता है। हालांकि अब इस नियम पर सरकार ने बड़ी राहत दे दी है।
Image Credit : IStock03 / 08
नए नियम के बाद अगर कोई यूजर अपना एलपीजी कनेक्शन पूरी तरह से बंद कर देता है तो उसे नई जगह या फिर पुरानी जगह पर एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए दोबारा नई शुरुआत नहीं करनी पड़ेगी।
Image Credit : IStock04 / 08
अगर आप दूसरी जगह पर शिफ्ट हो रहे हैं या फिर एलपीजी से पीएनजी में कनेक्शन ले रहे हैं तो अब आपकी बड़ी टेंशन खत्म हो गई है। सरकाल ने LPG के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है।
Image Credit : IStock05 / 08
अगर आप अपना LPG कनेक्शन बंद करके PNG कनेक्शन ले रहे हैं तो अब आपको एक Transfer Voucher दिया जाएगा। इसी वाउचर के जरिए आप नई जगह पर पुराना LPG कनेक्शन पा सकेंगे। अगर आपके पास यह Transfer Voucher नहीं होगा तो गैस कनेक्शन के लिए दोबारा अप्लाई करना होगा।
Image Credit : IStock06 / 08
केंद्र सरकार के नए नियम के मुताबिक, जिन लोगों के पास पहले से LPG कनेक्शन है और वे बिना किसी परेशानी के PNG कनेक्शन भी लेते हैं। यूजर्स के सामने अब दो ऑप्शन होंगे।
Image Credit : IStock07 / 08
ग्राहकों के पास पहला ऑप्शन यह है कि वह चाहें तो PNG कनेक्शन मिलने के 30 दिनों के भीतर अपना LPG कनेक्शन बंद करवा सकते हैं। इसके अलावा आपको हमेशा के लिए कनेक्शन बंद कराना है तो इसके लिए 'Permanent Closure' का ऑप्शन मिलेगा।
Image Credit : IStock08 / 08
सबसे पहले उस कंपनी की अधिकृत गैस एजेंसी पर जाएं, जिसका Connection आपने पहले लिया था। एजेंसी में अपना पुराना Transfer Voucher जमा करें। वेरिफिकेशन के लिए आपको आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना पड़ सकता है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका कनेक्शन फिर से रीस्टोर कर दिया जाएगा।