स्मार्टवॉच अब आपको लगभग सभी के पास देखने को मिल जाएगी। नॉर्मल घड़ी के मुकाबले स्मार्टवॉच में कई सारे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। बाजार में आपको सस्ते से लेकर महंगी कीतम वाली अलग अलग स्मार्टवॉच का ऑप्शन मिलता है। अभी तक आपको लगभग सभी स्मार्टवॉच में चार्जिंग के लिए एक जैसा ही फीचर मिलता था लेकिन अब बोट की तरफ से Type C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी गई है। आइए आपको BoAt की नई स्मार्टवॉच की कीमत और उसके फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
स्मार्टवॉच मेकर कंपनी boAt की तरफ से दो नई स्मार्टवॉच पेश की गई हैं जो कि boAt Storm Call 4 और boAt Ultimate Vogue 2 हैं। दोनों ही स्मार्टवॉच को कंपनी ने USB Type C चार्जिंग पोर्ट के साथ पेश किया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब यूजर्स को स्मार्टवॉच के लिए अलग पिन या फिर मैग्नेटिक चार्जर की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप स्मार्टवॉच को स्मार्टफोन के चार्जर से ही चार्ज कर पाएंगे।
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से लोग स्मार्टवॉच में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट की डिमांड कर रहे थे। अभी तक स्मार्टवॉच में पिन वाला चार्जर मिलता था जिससे घड़ी को चार्ज करने के लिए अलग से चार्जर को संभाल कर रखना पड़ता था लेकिन अब बोट की तरफ से इस समस्या को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।
टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब डेली रूटीन लाइफ में इस्तेमाल होने वाले जरूरी गैजेट्स जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप और पावर बैंक समेत दूसरे चीजें अब टाइप सी पोर्ट के साथ ही आ रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी भी कंपनी की तरफ से स्मार्टवॉच में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट का सपोर्ट नहीं दिया गया था।
boAt Storm Call 4 की कीमत और फीचर्स
कंपनी ने boAt Storm Call 4 को भारतीय बाजार में 1,599 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। अगर आप एक नई स्मार्टवॉच खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी प्री बुकिंग 29 मई 2026 से शुरू होगी। इसमें कंपनी ने 1.96 इंच की एचडी डिस्प्ले दिया है जिसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसमें आपको फंक्शनल क्राउन का सपोर्ट मिलता है जो नेविगेशन को काफी आसान बनाता है।
इस स्मार्टवॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और IP68 रेटिंग का भी सपोर्ट दिया है। कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि आप एक बार फुल चार्ज करने पर आपको इसमें 12 दिनों तक का बैटरी बैकअप मिलता है। इसके अलावा आपको boAt Storm Call 4 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂ ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
boAt Ultimate Vogue 2 में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
boAt Ultimate Vogue 2 की कीमत की बात करें तो इसको कंपनी ने बाजार में 2,799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इसमें आपको शानदार प्रीमियम डिजाइन मिलता है। इस स्मार्टवॉच में आपको 1.96 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वॉच में मैटेलिक फ्रेम डिजाइन दिया गया है। बोट की यह घड़ी भी USB Type C चार्जिंग पोर्ट को सपोर्ट करती है। कंपनी की मानें तो इसमें आपको 10 दिनों की बैटरी लाइफ मिलेगी। आपको बता दें कि यह नई स्मार्टवॉच Emergency SOS और फीमेल वेलनेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करती है।
