स्मार्टफोन में 'आधार ऐप' का प्री इंस्टालेशन जरूरी नहीं, सरकार ने प्रस्ताव वापस लिया

इस समय देश के करीब 1.34 अरब लोग आधार से जुड़े हैं और बैंकिंग से लेकर टेलीकॉम जैसी जरूरी सर्विस के लिए पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

कुछ समय पहले सरकार की तरफ से स्मार्टफोन मेकर कंपनियों से बायोमेट्रिक पहचान ऐप Aadhaar के प्री इंस्टालेशन की बात कही थी लेकिन, अब इस मामले में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक अब सरकार ने उस प्रस्ताव पर आगे न बढ़ने का फैसला लिया है। बता दें कि इस फैसले को लेकर Apple, Samsung जैसी बड़ी स्मार्टफोन मेकर कंपनियों की तरफ से विरोध जताया गया था।

Aadhaar Card (8)

स्मार्टफोन में आधार ऐप के प्री इंस्टालेशन का प्रस्ताव सरकार ने वापस लिया। (फोटो क्रेडिट-Digit)

1.34 लोग आधार से हैं जुड़े

आपको बता दें कि आधार कार्ड आज के समय में एक जरूरी डॉक्यमेंट बन चुका है और आईडी प्रूफ के तौर पर इसका ज्यादातर जगहों पर इस्तेमाल होता है। इसमें 12 डिजिट का एक यूनिक कोड होता है जो किसी व्यक्ति के फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन से जुड़ा होता है। इस समय देश के करीब 1.34 अरब लोग आधार से जुड़े हैं और बैंकिंग से लेकर टेलीकॉम जैसी जरूरी सर्विस के लिए पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। सरकार के इस फैसले को लेकर लोगों के बीच में डाटा प्राइवेसी को लेकर भी बड़ा सवाल उठ रहा था।

End of Feed