मेमोरी चिप प्रोडक्शन का हब बन सकता है भारत, ताबड़तोड़ निवेश के लिए कंपनियां तैयार: वैष्णव

भारत अब धीरे-धीरे मेमोरी चिप प्रोडक्शन का हब बनते जा रहा है। अश्विनी वैष्णव ने अपने एक बयान में कहा कि जल्द ही भारत में मेमोरी चिप के विनिर्माण के लिए नई कंपनियां निवेश करने के लिए तैयार हैं।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत में मेमोरी चिप के विनिर्माण के लिए नई कंपनियों द्वारा निवेश किए जाने की संभावना है, जबकि मौजूदा निवेशक भी इस क्षेत्र में आपूर्ति-मांग के अंतर को कम करने के लिए उत्पादन बढ़ाएंगे।

Semiconductor

मेमोरी चिप प्रोडक्शन का हब बन सकता है भारत, ताबड़तोड़ निवेश के लिए कंपनियां तैयार: वैष्णव (तस्वीर-Canva)

निवेश में हो सकता है इजाफा

वैष्णव ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मेमोरी कार्ड और उन्नत चिप की मजबूत मांग के कारण वैश्विक आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है और पिछले कुछ तिमाहियों में कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है। इसके चलते विनिर्माता वैश्विक स्तर पर बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए निवेश और उत्पादन क्षमता बढ़ा रहे हैं। चिप की कीमतों में वृद्धि ने स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की उत्पादन लागत भी बढ़ा दी है।

End of Feed