'भारत एआई इम्पैक्ट समिट' ग्लोबल एआई का लाभ उठाकर लोगों के हितों में काम करने में अहम भूमिका निभाएगी : राष्ट्रपति मुर्मु

मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट, जो 16-20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में होने वाला है। यह अब तक आयोजित चार ग्लोबल एआई समिट में सबसे बड़ा होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को कहा कि भारत एआई इम्पैक्ट समिट ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेषज्ञता और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर लोगों के हित में काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ओडिशा के ब्लैक स्वान समिट में बोलते हुए मुर्मु ने कहा,"सरकार ने भारत में एआई रिसर्च को बढ़ाने के लिए इंडिया एआई मिशन लॉन्च किया है। इस महीने सरकार नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन करने वाली है। इसमें करीब 100 देश भाग लेने वाले हैं।"

India AI Impact Summit

इस सम्मेलन ने विश्व भर के देशों से 35,000 से अधिक लोग शामिल होंगे।

उन्होंने आगे कहा, "इस समिट का उद्देश्य एआई को केवल एक उन्नत तकनीक के रूप में देखना नहीं है, बल्कि समावेशी विकास और लोगों के लिए अवसरों तक पहुंचने का एक रणनीतिक टूल बनाना है।" सरकार द्वारा इस हफ्ते की शुरुआत में दी गई जानकारी के मुताबिक, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अब तक 35,000 से अधिक पंजीकरण हुए हैं। इसमें 100 से अधिक देशों के 500 से अधिक स्टार्टअप्स 500 सत्रों में हिस्सा लेंगे।

End of Feed