टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17e का इंतजार जल्द होगा खत्म, लॉन्च डेट और फीचर्स को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल का अपकमिंग किफायती स्मार्टफोन डिजाइन के मामले में काफी हद तक iPhone 16e जैसा ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि कंपनी iPhone 17e को iPhone 16e की लॉन्चिंग के एक साल बाद मार्केट में पेश कर सकता है।

iPhone 17e (1)

आईफोन 17e को नई चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

एप्पल फैंस को बेसब्री के साथ iPhone 17e का इंतजार है। अगर आप भी इस अपकमिंग आईफोन का इंतजार कर रहे हैं तो गुड न्यूज है। आपको बहुत जल्द यह आईफोन बाजार में देखने को मिल सकता है। iPhone 17e कंपनी का एक अफोर्डेबल आईफोन होने वाला है जिसे कंपनी 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लीक्स की मानें तो कंपी iPhone 16e के लॉन्च के बाद बाजार में पेश कर सकती है। इसमें आपको शानदार कैमरा सेटअप और दमदार चिपसेट मिलने वाला है।

लीक्स में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल का अपकमिंग किफायती स्मार्टफोन डिजाइन के मामले में काफी हद तक iPhone 16e जैसा ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि कंपनी iPhone 17e को iPhone 16e की लॉन्चिंग के एक साल बाद मार्केट में पेश कर सकता है।

भले ही अभी इस किफायती आईफोन को मार्केट में आने में अभी कुछ समय हो लेकिन, इसको लेकर लगातार लीक्स सामने आ रही है। पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि कंपनी अपने नॉन फ्लैगशिप स्मार्टफोन में डायनेमिक आईलैंड का फीचर ला सकता है लेकिन अब कुछ रिपोर्ट्स में यह पता चला है कि सीरीज के अफोर्डेबल आईफोन्स को बिना Dynamic Island फीचर के ही लॉन्च किया जा सकता है।

कब लॉन्च होगा iPhone 17e

German पब्लिकेशन Macwelt की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17e को 19 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि Apple ने पिछले साल भी 19 फरवरी 2025 को iPhone 16e पेश किया था। शुरुआती लीक से पता चलता है कि यह फोन 2026 की पहली तिमाही (Q1) में आ सकता है। इस बार Apple इसे किसी बड़े इवेंट में लॉन्च करने के बजाय सीधे प्रेस रिलीज के जरिए पेश कर सकता है।

चार्जिंग फीचर में हो सकता है बड़ा बदलाव

iPhone 17e के डिजाइन में ज्यादा बड़े बदलाव होने की संभावना बेहद कम है। फोन का डिस्प्ले वही नॉच स्टाइल में होगा और उसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा सेट किया जाएगा। हालांकि एक बड़ा बदलाव चार्जिंग सिस्टम में देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि iPhone 16e में सिर्फ Qi वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया था लेकिन अपमकिंग आईफोन को MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article