इंसान vs रोबोट: 10 घंटे की चुनौती में इंसान जीता, लेकिन AI ने दिखा दी भविष्य की ताकत

AI और एक इंटर्न के बीच हुए मुकाबले में इंटर्न जीत गया लेकिन AI और रोबोटिक्स की यह रफ्तार आने वाले समय में कई नौकरियों और काम करने के तरीकों को पूरी तरह बदल सकती है।

AI और रोबोटिक्स की दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी बीच अमेरिकी रोबोटिक्स कंपनी Figure AI ने एक अनोखा मुकाबला कराया, जिसमें इंसान और ह्यूमनॉइड रोबोट को आमने-सामने रखा गया। इस “Man vs Machine” चैलेंज में 10 घंटे तक लगातार पैकेज सॉर्टिंग का काम कराया गया। मुकाबला बेहद करीबी रहा और आखिर में इंसान ने मामूली अंतर से जीत हासिल की।

Human vs Robot Humans

इंसान vs रोबोट: 10 घंटे की चुनौती में इंसान जीता, लेकिन AI ने दिखा दी भविष्य की ताकत/Photo-YT

क्या था पूरा चैलेंज?

इस प्रतियोगिता में कंपनी के एक इंटर्न और Figure 03 नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट को कन्वेयर बेल्ट पर चल रहे पैकेजों को सॉर्ट करने का काम दिया गया। दोनों को यह सुनिश्चित करना था कि हर पैकेज का बारकोड एक ही दिशा में रहे। 10 घंटे तक चले इस मुकाबले में इंसान ने कुल 12,924 पैकेज सॉर्ट किए, जबकि Figure 03 रोबोट ने 12,732 पैकेज संभाले। यानी इंसान सिर्फ 192 पैकेज के छोटे अंतर से जीत पाया।

End of Feed