100 रुपये में मिलेंगे 20 OTT ऐप्स, करोड़ों मोबाइल यूजर्स की हुई मौज

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करोड़ों की संख्या में यूजर्स हैं। एयरटेल अब अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आया है जिसमें 100 रुपये में 20 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Authored by: Updated Jun 2 2026, 15:25 IST
देशभर में करीब 41 करोड़ से अधिक लोग एयरटेल की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है।Image Credit : Digit01 / 08

देशभर में करीब 41 करोड़ से अधिक लोग एयरटेल की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है।

ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी एक शानदार प्लान लेकर आई है जिसने मोबाइल का खर्च कम कर दिया है। अगर आप ओटीटी लवर्स हैं तो एयरटेल का नया ऑफर आपको खूब पसंद आने वाला है। Image Credit : Digit02 / 08

ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी एक शानदार प्लान लेकर आई है जिसने मोबाइल का खर्च कम कर दिया है। अगर आप ओटीटी लवर्स हैं तो एयरटेल का नया ऑफर आपको खूब पसंद आने वाला है।

कंपनी अब ग्राहकों को सिर्फ सस्ते किफायती दाम में ओटीटी ऐप्स का बंडल ऑफर कर रही है। मतलब आप कम खर्च में दिलखोलकर वेबसीरीज, मूवीज और दूसरे शोज का लुत्फ उठा सकते हैं।Image Credit : Digit03 / 08

कंपनी अब ग्राहकों को सिर्फ सस्ते किफायती दाम में ओटीटी ऐप्स का बंडल ऑफर कर रही है। मतलब आप कम खर्च में दिलखोलकर वेबसीरीज, मूवीज और दूसरे शोज का लुत्फ उठा सकते हैं।

आपको बता दें कि एयरटेल ने अपने Xstream Play Premium प्लान की कीमत घटा दी है। अब यूजर्स सिर्फ 100 रुपये 20 ओटीटी ऐप्स की सुविधा ले पाएंगे। अब आपको अलग-अलग ओटीटी के लिए पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।Image Credit : Digit04 / 08

आपको बता दें कि एयरटेल ने अपने Xstream Play Premium प्लान की कीमत घटा दी है। अब यूजर्स सिर्फ 100 रुपये 20 ओटीटी ऐप्स की सुविधा ले पाएंगे। अब आपको अलग-अलग ओटीटी के लिए पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।

हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि Xstream Play Premium प्लान की घटी हुई कीमत एक लिमिटेड टाइम ऑफर है। इसे कंपनी ने कुछ ही समय के लिए लाइव किया है।Image Credit : Digit05 / 08

हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि Xstream Play Premium प्लान की घटी हुई कीमत एक लिमिटेड टाइम ऑफर है। इसे कंपनी ने कुछ ही समय के लिए लाइव किया है।

बता दें कि कंपनी की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए Summer OTT Sale लाइव की गई है जिसके तहत ओटीटी के लिए प्लान को बेहद कम खर्च खरीद सकते हैं। एयरटेल के Xstream Play Premium प्लान की कीमत वैसे तो 149 रुपये है लेकिन आप इसे सिर्फ 99 रुपये में खरीद सकते हैं।Image Credit : Digit06 / 08

बता दें कि कंपनी की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए Summer OTT Sale लाइव की गई है जिसके तहत ओटीटी के लिए प्लान को बेहद कम खर्च खरीद सकते हैं। एयरटेल के Xstream Play Premium प्लान की कीमत वैसे तो 149 रुपये है लेकिन आप इसे सिर्फ 99 रुपये में खरीद सकते हैं।

इस प्लान में आपको एंटरटेनमेंट के लिए Sony LIV, aha, Lionsgate Play, Sun NXT, Hungama, Eros Now, ShemarooMe, EPIC ON, Playflix, ManoramaMAX, Ultra, Chaupal, ShortsTV, Raj Digital TV, Klikk, NammaFlix, DocuBay, Addatimes, Jojo, और Times Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है। Image Credit : Digit07 / 08

इस प्लान में आपको एंटरटेनमेंट के लिए Sony LIV, aha, Lionsgate Play, Sun NXT, Hungama, Eros Now, ShemarooMe, EPIC ON, Playflix, ManoramaMAX, Ultra, Chaupal, ShortsTV, Raj Digital TV, Klikk, NammaFlix, DocuBay, Addatimes, Jojo, और Times Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

एयरटेल के पास अपने यूजर्स के लिए 279 रुपये का ओटीटी प्लान भी है। इसमें यूजर्स को 23 ओटीटी ऐप्स ऑफर किए जाते हैं। इस प्लान के साथ आपको Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा आपको Airtel Xstream Play Premium प्लान वाले ऐप्स भी ऑफर किए जाते हैं।Image Credit : Digit08 / 08

एयरटेल के पास अपने यूजर्स के लिए 279 रुपये का ओटीटी प्लान भी है। इसमें यूजर्स को 23 ओटीटी ऐप्स ऑफर किए जाते हैं। इस प्लान के साथ आपको Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा आपको Airtel Xstream Play Premium प्लान वाले ऐप्स भी ऑफर किए जाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!