HP का ये लैपटॉप है शानदार फीचर्स से लैस, नए ड्रैगनफ्लाई को देखकर खुश हो जाएगा दिल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 3, 2023, 10:59 PM IST

1 किलोग्राम से कम वजन वाले नए ड्रैगनफ्लाई लैपटॉप्‍स 13वीं जेनरेशन के Intel Core प्रोसेसर द्वारा संचालित हैं, जो मोबाइल टेक-फॉरवर्ड लीडर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं। एचपी ड्रैगनफ्लाई जी4 की कीमत 2,20,000 रुपये से शुरू है और यह एचपी ऑनलाइन स्‍टोर्स और चुनिंदा एचपी वर्ल्‍ड स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1 किग्रा से कम वजन वाला लैपटॉप
  • कीमत 2.20 लाख रुपये से हुई शुरु
  • जोरदार प्रोसेसर और फीचर्स से लैस

HP Dragonfly G4: एचपी ने आज एचपी ड्रैगनफ्लाई जी4 लैपटॉप्‍स पेश किए हैं। इसे हाइब्रिड कार्यशैलीके दौरान सबसे प्रीमियम यूज़र अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। 1 किलोग्राम से कम वजन वाले नए ड्रैगनफ्लाई लैपटॉप्‍स 13वीं जेनरेशन के Intel Core प्रोसेसर द्वारा संचालित हैं, जो मोबाइल टेक-फॉरवर्ड लीडर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं। एचपी ड्रैगनफ्लाई जी4 भरोसेमंद और हाई-परफॉर्मेंस वाले बिज़नेस लैपटॉप्‍स के लिए नया मानक स्थापित करते हुए उत्पादकता, सहयोग, सुरक्षा तथा स्थिरता को प्राथमिकता देता है।

HP Dragonfly G4

एचपी ड्रैगनफ्लाई जी4 की कीमत 2,20,000 रुपये से शुरू है

एचपी ड्रैगनफ्लाई जी4 पेश

एचपी इंडिया में सीनियर डायरेक्‍टर (पर्सनल सिस्टम्स) विक्रम बेदी ने कहा, "भारत में हाइब्रिड कार्यशैली वास्तविकता बन गई है। इस क्षेत्र में अंतर को भरने के अवसरों को पहचानते हुए एचपी हाइब्रिड वर्क सॉल्‍यूशंस की रेंज के माध्यम से कहीं से भी, कभी भी बिना किसी बाधा के काम करने के लिए भारत के बाज़ार में विकास और इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है। एचपी ड्रैगनफ्लाई जी4 पेश करने के साथ हम सावधानीपूर्वक डिजाइन किए गए अनुभवों के माध्यम से सुगम और उत्पादक हाइब्रिड कार्य वातावरण बनाने में बिज़नेस लीडर्स को सशक्त बनाने की उम्मीद करते हैं।"

End of Feed