टेक एंड गैजेट्स

Google के कर्मचारियों की सैलरी जान पैरों तले जमीन नहीं रह जाएगी, लीक हुई जानकारी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 20, 2023, 08:18 PM IST

एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में Google के कर्मचारियों की सैलरी लीक होने का दावा किया गया है। इस रिपोर्ट में सामने आया है कि 2022 में गूगल ने औसत अपने कर्मचारियों को 2,79,802 डॉलर सैलरी दे रही थी।

Image

एक अंतरिम दस्तावेज में गूगल कर्मचारियों के अलग-अलग पे-स्केल की जानकारी मिली है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गूगल कर्मचारियों की सैलरी लीक
  • कमाते हैं छप्पर फाड़ कर डॉलर्स
  • 2022 का आंकड़ा चौंकाने वाला

Google Employees Salary Leaked: दुनिया भर में अपने कर्मचारियों को सबसे ज्यादा सैलरी देने वाली कंपनियों में गूगल शामिल है। हाल में बिजनेस इंसाइडर की एक रिपोर्ट में गूगल के कर्मचारियों की तनख्वाह लीक हो गई है। इस रिपोर्ट में सामने आया है कि 2022 में गूगल ने औसत अपने कर्मचारियों को 2,79,802 डॉलर सैलरी दे रही थी जो भारतीय मुद्रा में 2.30 करोड़ रुपये होती है। एक अंतरिम दस्तावेज में गूगल कर्मचारियों के अलग-अलग पे-स्केल की जानकारी मिली है। यहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर सबसे ज्यादा सैलरी पाते हैं जिन्हें 2022 में अधिकतम बेसिक सैलरी 7,18,000 डॉलर थी जो भारत में 5.90 करोड़ रुपये होगी।

12,000 कर्मचारियों का डेटा शामिल

मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि लीक हुई इंटरनल स्प्रेडशीट में अमेरिका के 12,000 कर्मचारियों का डेटा शामिल है। इस लिस्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बिजनेस एनालिस्ट, सेल्स के कर्मचारियों जैसे कई अन्य पद शामिल हैं। लीक डेटा की मानें तो कम से कम 10 सबसे ज्यादा सैलरी पाने इन पदों पर सभी कर्मचारियों को 6 अंकों में तनख्वाह दी गई है। दिलचस्प है कि गूगल के सैलरी स्ट्रक्चर में स्टॉक का विकल्प और बोनस भी शामिल है जो बेसिक सैलरी से बहुत ज्यादा हैं।

12.30 करोड़ तक कमा सकते हैं

सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की बात करें तो 2022 में इन्हें कंपनी में 1.5 मिलियन डॉलर यानी 12.30 करोड़ रुपये तक हिस्सेदारी का मौका मिला। बता दें कि ये आंकड़ा सिर्फ और सिर्फ यूएस के फुल टाइम कर्मचारियों का है और गूगल की साथी कंपनियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। ये भी बता दें कि लीक हुआ आंकड़ा कुछ कर्मचारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है और इसमें ज्यादातर कर्मचारियों ने अपने सैलरी उजागर करने पर आपत्ति जताई है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article