गेमर्स के लिए मजेदार है ये HP की नई लैपटॉप रेंज, जानें कीमत और क्या हैं खूबियां

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 23, 2023, 04:45 PM IST

HP India ने गेमिंग लैपटॉप्स की नई सीरीज लाई है इसमें ओमेन ट्रांसेंड 16, ओमेन 16 और विक्टस 16 शामिल हैं। इन लैपटॉप्स को जोरदार फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ लाया गया है जो बहुत इंप्रेसिव है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एचपी की नई लैपटॉप रेंज
  • गेमर्स को मिलेगा शानदार एक्सपीरिएंस
  • घंटों गेमिंग के बाद नहीं होगा हीट

HP New Gaming Laptop Series: गेमर्स के एक्सपीरियंस शानदार और दिलचस्प बनाने के लिए एचपी ने ओमेन और विक्टस गेमिंग लैपटॉप्स को अपडेट करके मार्केट में पेश कर दिया है। अक्सर गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस और कूलिंग को लेकर बड़ी समस्या लैपटॉप में देखने को मिलती है जिसे नए अपडेटेड एचपी ने काफी हद तक दूर करने का काम किया है। नए ओमेन ट्रांसेंड के साथ एचपी ने अब 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर आई9 प्रोसेसर दिया है जो एनवीडिया, जीईफोर्स, आरटीएक्स 4070 लैपटॉप जीपीयू से लैस है।

HP Gaming Laptops

गेमिंग लैपटॉप्स

गेमर्स के लिए बड़े काम का

देशभर में गेमर्स के बीच बहुत पॉपुलर एचपी ने दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट अपडेट्स वाले नए लैपटॉप्स पेश किए हैं जो इनके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। गेमिंग लैपटॉप्स की इस सीरीज में ओमेन ट्रांसेंड 16, ओमेन 16 और विक्टस 16 शामिल हैं। इनके साथ सबसे दिलचस्प फीचर टेम्पेस्ट कूलिंग है जो गेमप्ले के दौरान लैपटॉप को ठंडा रखना है और गर्म ना होने पर ये मशीन बखूबी काम करती रहती है।

नहीं भूल पाएंगे एक्सपीरिएंस

HP India के वरिष्ठ निदेशक (पर्सनल सिस्टम्स) विक्रम बेदी ने कहा, “भारत के युवा पीसी गेमिंग को तेजी से अपना रहे हैं और भारत को दुनिया के अग्रणी पीसी गेमिंग देशों में से एक के रूप में स्थापित कर रहे हैं। इसे देखते हुए, एचपी अपने नए पोर्टफोलियो के साथ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के एक वर्ल्ड क्लास इकोसिस्टम का विस्तार कर रहा है, जिसे गेमर्स को सशक्त बनाने और गेमिंग, क्रिएटिंग व कनेक्टिंग तक हर पहलू में उन्हें बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।”

End of Feed