Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, छुट्टी पर रहने के दौरान अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब

Gmail में Vacation Responder कैसे चालू करें? जानें कंप्यूटर, Android और iPhone पर ऑटो रिप्लाई सेट करने, तारीख तय करने और इसे बंद करने का आसान तरीका।

अगर आप छुट्टी पर जा रहे हैं, कुछ दिनों के लिए ऑफिस से दूर हैं या किसी वजह से अपना ईमेल चेक नहीं कर पाएंगे, तो Gmail का एक खास फीचर आपके काम आ सकता है। इसकी मदद से आपके पास आने वाले ईमेल का जवाब अपने आप भेजा जा सकता है। इसके लिए आपको हर ईमेल का अलग-अलग जवाब लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Google Gmail में यह सुविधा Vacation Responder के नाम से देता है।

Gmail Auto Reply

कंप्यूटर पर Gmail में ऑटो रिप्लाई कैसे सेट करें?

इस फीचर में आप अपनी छुट्टी की तारीख तय कर सकते हैं, ईमेल का सब्जेक्ट लिख सकते हैं और एक मैसेज तैयार कर सकते हैं। इसके बाद तय अवधि के दौरान आने वाले ईमेल पर ऑटोमैटिक रिप्लाई भेजा जा सकता है। आप चाहें तो यह जवाब केवल अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को भेजने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

End of Feed