Happy Eid 2024 best Stickers And Gift Download: ईद-अल-अधा, जिसे बकर-ईद के नाम से भी जाना जाता है, इस्लामी कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जो 'बलिदान का पर्व' है। इसकी तारीख अर्धचंद्राकार चांद के दिखने से निर्धारित होती है, जो इस्लामी महीने धुल हिज्जा की शुरुआत को दर्शाता है। 2024 में यह त्योहार 16 जून या 17 जून को मनाया जाएगा। इस खास दिन आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मुबारकबाद दे सकते हैं। डिजिटल जमाने में व्हाट्सएप स्टीकर और GIF खास हो सकता है। यहां हम आपको ईद के लिए स्पेशल व्हाट्सएप स्टीकर और GIF डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।
Happy Eid 2024
How To Send Happy Eid 2024 WhatsApp stickers: ईद पर व्हाट्सएप स्टिकर डाउनलोड करने के स्टेप
- यदि आप ईद के मौके पर व्हाट्सएप स्टिकर भेजना चाहते हैं तो उसके लिए यह तरीका अपना सकते हैं।
- सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें और चैट बॉक्स में जाएं, जिसे आप ईद 2024 (Eid 2024) स्टिकर भेजना चाहते हैं।
- अब कीबोर्ड से इमोजी सेक्शन में जाएं और यहां से स्टिकर पर टैप करें।
- सर्च बॉक्स से ईद 2024 (Eid 2024) लिखें और सर्च करें।
- इसके बाद अपनी पसंद का स्टिकर पैक चुने और जोड़ लें।
- इस तरह आप ईद 2024 स्टिकर के साथ दोस्तों-फैमिली मेंबर्स को विश कर सकते हैं।
How To Send Happy Eid 2024 WhatsApp stickers: स्टिकर ऐप से काम होगा आसान
- यदि आपको अलग से स्पेशल स्टिकर पैक डाउनलोड करना है तो आप स्टिकर ऐप की भी मदद ले सकते हैं।
- फोन में गूगल प्ले स्टोर सबसे पहले ओपन करें और 'ईद 2024 स्टिकर' लिख कर सर्च करें।
- अब अपनी पसंद का कोई ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
- इसके बाद ऐप ओपन करें और स्टिकर पैक चुनें।
- एड टू व्हाट्सएप आइकन को सिलेक्ट करें।
- अब व्हाट्सएप ओपन करें और इमोजी सेक्शन में जाएं।
- स्टिकर लिस्ट में से कोई भी पैक चुनें और भेज दें।
- ये प्रोसेस आप फेसबुक, इंस्टाग्राम और Sharechat के लिए भी अपना सकते हैं।
How To Send Eid GIFs On WhatsApp: जीआईएफ के लिए ये तरीका अपनाएं
- व्हाट्सएप चैट बॉक्स खोलें और इमोजी विकल्प पर क्लिक करें।
- GIF विकल्प देखें।
- सर्च बार में "हैप्पी ईद" खोजें।
- ईद-अल-अधा GIF खोजें और अपनी पसंद की GIF को अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें।
