WhatsApp में किसी भी मैसेज को ऐसे करें शेड्यूल, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

WhatsApp Scheduled Messages फीचर से 14 दिन पहले तक मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं। जानें टेक्स्ट, फोटो और वीडियो को तय समय पर भेजने का तरीका।

किसी को रात 12 बजे बर्थडे विश करना है, सुबह दोस्त को एग्जाम के लिए गुड लक कहना है या किसी जरूरी काम की याद दिलानी है? अब इसके लिए रातभर जागने या फोन में अलार्म लगाने की जरूरत नहीं होगी। WhatsApp के नए Scheduled Messages फीचर ने आपके इस काम को आसान कर दिया है।। इसमें आप पहले से मैसेज लिखकर उसकी तारीख और समय तय कर सकते हैं। खास बात यह है कि तय समय पर मैसेज अपने आप सामने वाले को पहुंच जाएगा। आइए जानते हैं इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करना है।

WhatsApp Message Schedule

भेजने से पहले मैसेज कर सकेंगे डिलीट/Photo- Whatsapp

14 दिन पहले तक शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज

WhatsApp के इस फीचर की मदद से यूजर्स 10 मिनट से लेकर 14 दिन बाद तक के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। यह सुविधा पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों में मिलेगी। यूजर्स टेक्स्ट के अलावा फोटो और वीडियो भी शेड्यूल कर सकेंगे।

WhatsApp पर मैसेज शेड्यूल करने का तरीका

  • सबसे पहले WhatsApp खोलें और उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट पर जाएं, जिसे मैसेज भेजना है।
  • अब अपना मैसेज टाइप करें या फोटो-वीडियो चुनें।
  • इसके बाद Send बटन को दबाकर रखें।
  • यहां मैसेज भेजने की तारीख और समय चुनने का विकल्प मिलेगा।
  • अपनी जरूरत के हिसाब से तारीख और समय सेट करें।
  • आखिर में शेड्यूल की पुष्टि कर दें।
इसके बाद आपका मैसेज तय समय पर अपने आप भेज दिया जाएगा। रिसीवर को यह सामान्य WhatsApp मैसेज की तरह ही दिखाई देगा।

फोन बंद होने पर भी पहुंचेगा मैसेज

इस फीचर की खास बात यह है कि शेड्यूल किया गया मैसेज भेजने के समय आपका फोन बंद हो या उसकी बैटरी खत्म हो जाए, तब भी मैसेज तय समय पर पहुंच जाएगा। WhatsApp के मुताबिक, ये मैसेज भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे, यानी इन्हें कोई दूसरा व्यक्ति नहीं पढ़ सकेगा।

भेजने से पहले मैसेज कर सकेंगे डिलीट

अगर आपने कोई मैसेज शेड्यूल कर दिया है और बाद में उसे भेजने का इरादा बदल जाता है, तो उसे पहले ही डिलीट कर सकते हैं। WhatsApp में सभी आने वाले शेड्यूल मैसेज देखने की सुविधा भी मिलेगी।

एक बात आपको बता दें कि यह फीचर दुनियाभर में चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है तो यदि आपको अभी तक यह फीचर नहीं मिला है तो परेशान ना हों, जल्द ही आपको मिल जाएगा।

End Article
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार...

End of Feed