टेक एंड गैजेट्स

महंगे रिचार्ज प्लान के बाद भी जल्दी खत्म हो रहा है डेटा, तुरंत बदल दें फोन की ये सेटिंग्स

अगर आपने मोबाइल में अच्छा डेटा पैक ले रखा है लेकिन इसके बाद भी इंटरनेट दिन खत्म होने से पहले ही खत्म हो जाता है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आप पूरे दिन तक डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।

Image

आप अपने मोबाइल की कुछ सेटिंग बदलकर डेटा की खपत को कम कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

टेक्नोलॉजी के समय में स्मार्टफोन हमारा एक अहम साथी बन चुका है। डेली रूटीन के कई सारे काम अब इस एक डिवाइस पर ही निर्भर हो चुके हैं। रील्स देखना हो, ऑनलाइन क्लास लेनी हो या दोस्तों से वीडियो कॉल पर बात करनी हो या फिर इंटरनेट की जरूरत हो इससे ही पूरे होते हैं। आज के समय में स्मार्टफोन से होने वाले ज्यादातर काम इंटरनेट से ही जुड़े रहते हैं इसलिए इंटरनेट भी एक जरूरी चीज बन चुका है। कई बार ऐसे देखा जाता है कि लोग शिकायत करते हैं कि वे ज्यााद डेटा इस्तेमाल नहीं करते बावजूद इसके डेटा बहुत जल्द खत्म हो जाता है। आज की खबर में हम आपको इसी समस्या का हल बताने वाले हैं।

अगर आपने मोबाइल में अच्छा डेटा पैक ले रखा है लेकिन इसके बाद भी इंटरनेट दिन खत्म होने से पहले ही खत्म हो जाता है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। आज के न्यूज आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिन्हें फॉलो करके आप बिना रिचार्ज प्लान बदले ही डेटा पैक को पूरे दिन तक आराम से चला पाएंगे।

डेटा सेवर मोड को तुरंत करें ऑन

आजकल लगभग हर एंड्रॉयड (Android) और आईफोन (iPhone) में इन-बिल्ट Data Saver फीचर आता है। अगर आप डेटा की खपत को कम करना चाहते हैं तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप जैसे ही इस फीचर को ऑन करते हैं तो बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स का इंटरनेट एक्सेस सीमित हो जाता है।

स्मार्टफोन में इस फीचर को इनेबल करने के लिए आपको फोन की Settings में जाने के बाद Network & Internet के ऑप्शन पर जाना होगा इसके बाद Data Saver में जाएं और इसे ऑन कर दें।

व्हाट्सएप ऑटो-डाउनलोड बंद करें

वॉट्सऐप में दिनभर फोटो वीडियो आते रहते हैं और इनसे फोन की स्टोरेज भी खत्म होती है और साथ ही डेटा भी खत्म होता है। डिफॉल्ट रूप से यह सेटिंग ऑन रहती है और इसकी वजह से दिनभर डेटा खत्म होता रहता है। डेटा की बचत करने के लिए आपको ऑटो-डाउनलोड के ऑप्शन को डिसेबल करना होगा।

ऐप्स के ऑटो-अपडेट को बंद करें

हम लोग स्मार्टफोन्स में कई सारे ऐप्स इंस्टाल किए होते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर ऐप्स के अपडेट लगातार आते रहते हैं इसकी वजह से भी डेटा तेजी से खत्म होता है। गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आप auto-update apps को बंद करके भी डेटा की खपत को कम कर सकते हैं। ऑटो अपडेट की जगह आप Over Wi-Fi only का ऑप्शन चुन सकते हैं।

ऐप्स का बैकग्राउंड डेटा ब्लॉक करें

आपको बता दें कि हमारे स्मार्टफोन्स में कई सारे ऐसे ऐप्स होते हैं जिनका हम हफ्तों इस्तेमाल नहीं करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ऐसे ऐप्स चुपचाप बैकग्राउंट में डेटा को इस्तेमाल करते रहते हैं। इस बंद करने लिए आपको सेटिंग में जाकर Apps > See all apps में जाना होगा। आपको जो ऐप्स ऐसा लगता है कि इसकी ज्यादा जरूरत नहीं है तो आप उस पर टैप करें और Background Data का ऑप्शन बंद कर दें।

लोकेशन को ऑफ करें

कई बार हमें मालूम नहीं होता और हमारे फोन में लगातार लोकेशन ऑन रहती है। लोकेशन आ रहने से बैकग्राउंड में डेटा की खपत होती रहती है। इसलिए अगर आपको इसकी जरूरत नहीं है तो इसे चेक करें और अगर यह ऑन है तो इसे ऑफ कर दें। इससे डेटा की काफी बचत होगी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article