टेक एंड गैजेट्स

Flipkart लेकर आया नया ऑफर, Free मिलेगा Netflix का सब्स्क्रिप्शन

Flipkart ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। ई-कॉमर्स साइट अपने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। अब मोबाइल यूजर्स को ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए अलग से पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।

Image

फ्लिकार्ट करोड़ों यूजर्स के लिए लेकर आया धमाकेदार ऑफर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आपको नेटफ्लिक्स पर ओटीटी स्ट्रीमिंग करने के लिए पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। आपको इसे फ्री में इस्तेमाल करने के लिए बस फ्लिपकार्ट का ग्राहक होना पड़ेगा। फ्लिपकार्ट ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आ चुका है। कंपनी अपने सेलेक्टेड यूजर्स को फ्री में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन दे रही है। अगर आप ने अपने स्मार्टफोन में फ्लिपकार्ट ऐप को इंस्टाल कर रखा है तो आपको भी इसका फायदा मिल सकता है। आइए आपको इस खबर के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

दिग्गज ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट की तरफ से अपने प्लस (Flipkart Plus) मेंबर के लिए एक नया ऑफर लॉन्च किया गया है। कंपनी इस ऑफर में ग्राहकों को नेटफ्लिक्स मोबाइल (Netflix Mobile) का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। हालांकि ग्राहकों को इसका फायदा लेने के लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। आइए आपको बताते हैं कि किन-किन शर्तों का पलना करना पड़ेगा।

इन शर्तों का करना होगा पालन

  • फ्री नेटफ्लिक्स के लिए यूजर्स को सबसे पहले फ्लिपकार्ट का सदस्य होना होगा।
  • इसके साथ ही यूजर्स को शॉपिंग साइट पर कम से कम 299 रुपये की खरीदारी करनी होगी।
  • ध्यान रहे की आपने जिस सामान का ऑर्डर किया है वह पूरा होना चाहिए। रिटर्न या फिर कैंसिल इसमें शामिल नहीं होगा।
  • इसके साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि इस ऑफर में कुछ ऑर्डर को नहीं माना जाएगा जिसमें गोल्ड कॉइन, बेबी फूट, सिगरेट आदि शामिल हैं।
  • इस ऑफर का फायदा उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिन्होंने कम से कम 4 ऑर्डर प्लेस किए होंगे।
  • आपको बता दें कि इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आप फ्लिपकार्ट ग्रोसरी, फ्लिपकार्ट मिनट्स या फ्लिपकार्ट ऐप से खरीदारी कर सकते हैं।

इस तरह से ऑफर करें क्लेम

जहां Netflix Mobile का लाभ दिखे, वहां "Claim Now" पर टैप करें। इसके बाद वह ईमेल आईडी दर्ज करें जिससे आप नेटफ्लिक्स का ऑफर लेना चाहते हैं। ईमेल पर आए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें। वेरिफिकेशन सफल होते ही आपका Netflix Mobile Subscription एक्टिव हो जाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article