27,000 में ऐसे मिलेगा iPhone 16! Reddit यूजर ने बताया तरीका

iPhone 16 Discount: iPhone 16 को एक खास फीचर कस्टमाइजेबल एक्शन बटन के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें कैमरा शटर और एप्पल इंटेलिजेंस जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह वीडियो एयर न्वाइज को भी कैंसिल कर सकता है।

iPhone 16 Discount: आईफोन 16 लॉन्च होते ही एप्पल लवर्स इस फोन को खरीदने के लिए उत्साहित हैं और इसे कम कीमत पर खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक Reddit यूजर ने यह खुलासा किया कि उसने 256 जीबी स्टोरेज वाले iPhone 16 को सिर्फ 27,000 रुपये में खरीदा है। यूजर ने इस चीट कोड की जानकारी भी दी है। चलिए जानते हैं।

iPhone 16

Image: Apple

इतना सस्ता कैसे खरीदा आईफोन?

iPhone 16 (256GB) की आधिकारिक कीमत 89,900 रुपये है। यूजर ने रणनीतिक रूप से अपने HDFC Infinia क्रेडिट कार्ड रिवार्ड पॉइंट्स का उपयोग करके आईफोन 16 को बहुत की कम कीमत में खरीदा। यूजर द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके 26,970 रुपये का पेमेंट किया और बाकी का भुगतान करने के लिए 62,930 रुपये के रिवार्ड प्वाइंट का उपयोग किया।

End of Feed