टेक एंड गैजेट्स

Happy Janmashtami Wishes Stickers: 'हैप्पी जन्माष्टमी' अब हुआ पुराना, WhatsApp Sticker-GIF से बनाएं कान्हा जी के बर्थडे को खास, यहां मिलेगा खजाना

Happy Janmashtami 2024 Best Wishes With Stickers And GIF: जन्माष्टमी के अवसर पर अपनों को खास व्हाट्सएप स्टीकर्स और जीआईएफ भेजें। कैसे आप इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं, इसका तरीका हम आपको यहां बताएंगे।

Image

हैप्पी जन्माष्टमी 2024 स्टिकर और GIF

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जन्माष्टमी पर बधाई संदेश का नया तरीका
  • अपनों को भेजें स्टीकर्स
  • जीआईएफ डाउनलोड करने का तरीका जानें

Happy Janmashtami 2024 Best Wishes With Stickers And GIF: आज 26 अगस्त को देश भर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी श्रीकृष्ण का जन्मदिन होता है। भगवान श्रीकृष्ण के पावन धाम मथुरा और वृंदावन सहित पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर हम आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और हैप्पी जन्माष्टमी कहने के लिए एकदम खास तरीका बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें -

WhatsApp Stickers For Happy Janmashtami: व्हाट्सएप स्टिकर्स

  • यदि आप सिर्फ व्हाट्सएप पर जन्माष्टमी 2024 स्टिकर भेजना चाहते हैं तो उसके लिए यह आसान तरीका फॉलो कर सकते हैं
  • सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें और उस व्यक्ति के चैट बॉक्स में जाएं, जिसे आप जन्माष्टमी 2024 (Janmashtami 2024) स्टिकर भेजना चाहते हैं
  • अब कीबोर्ड से इमोजी सेक्शन में जाएं और यहां से स्टिकर पर टैप करें
  • सर्च बॉक्स से Janmashtami लिखें और सर्च करें
  • इसके बाद अपनी पसंद का स्टिकर पैक चुने और ऐड कर लें
  • इस तरह आप जन्माष्टमी 2024 स्टिकर के साथ अपनों को विश कर सकते हैं

Whatsapp Stickers For Janmashtami Wishes : स्टिकर ऐप से काम होगा आसान

  • यदि आपको अलग से स्पेशल स्टिकर पैक डाउनलोड करना है तो आप स्टिकर ऐप की भी मदद ले सकते हैं
  • फोन में गूगल प्ले स्टोर सबसे पहले ओपन करें और 'जन्माष्टमी 2024 स्टिकर' लिख कर सर्च करें
  • अब अपनी पसंद का कोई ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें
  • इसके बाद ऐप ओपन करें और स्टिकर पैक चुनें
  • एड टू व्हाट्सएप आइकन को सिलेक्ट करें
  • अब व्हाट्सएप ओपन करें और इमोजी सेक्शन में जाएं
  • स्टिकर लिस्ट में से कोई भी पैक चुनें और भेज दें
  • ये प्रोसेस आप फेसबुक, इंस्टाग्राम और Sharechat के लिए भी अपना सकते हैं

WhatsApp GIF For Happy Janmashtami: व्हाट्सएप स्टिकर्स

  • वह चैट ओपन करें जहां आप जन्माष्टमी GIF भेजना चाहते हैं
  • अब कीबोर्ड के स्टिकर्स के बगल वाले GIF ऑप्शन पर टैप करें
  • यहां आपको सर्च बॉक्स में जाना है और ''जन्माष्टमी' लिखकर सर्च करना है
  • अब अपनी पसंद के GIF पर टैप करें और सेंड कर दें
  • आप अपने पसंदीदा GIF को सेव भी कर सकते हैं
Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article