बिजनेस

KG Basin: ONGC बढ़ाएगी तेल उत्पादन, केजी फील्ड में खोला कुआं, प्राकृतिक गैस का उत्पादन बढ़ाने में मिलेगी मदद

ONGC Production: ओएनजीसी ने हालांकि यह नहीं बताया कि नया कुआं कितना उत्पादन कर रहा है। इसके साथ ही, कंपनी ने अपतटीय-से-तटीय टर्मिनल से अपनी गैस निर्यात लाइन को भी सफलतापूर्वक चालू कर दिया।

Image

ONGC बढ़ाएगी तेल उत्पादन

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • ONGC बढ़ाएगी तेल उत्पादन
  • केजी फील्ड में खोला कुआं
  • प्राकृतिक गैस का उत्पादन भी बढ़ेगा

ONGC Production: पब्लिक सेक्टर की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने रविवार को कहा कि उसने बंगाल की खाड़ी में कृष्णा गोदावरी बेसिन में अपनी प्रमुख गहरे समुद्र की परियोजना का एक और कुआं खोला है। कंपनी ने कहा कि इससे उसे कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस साल जनवरी में ओएनजीसी ने केजी-डीडब्ल्यूएन-98/2 या केजी-डी5 ब्लॉक से तेल का उत्पादन शुरू किया था। इसे रिफाइनरियों में पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन में परिवर्तित किया जाता है।

ये भी पढ़ें -

नया कुआं ओएनजीसी के लिए अहम

कंपनी ने रविवार को शेयर बाजार को बताया कि 24 अगस्त, 2024 को ओएनजीसी ने ब्लॉक केजी-डीडब्ल्यूएन-98/2 संकुल-2 एसेट्स में अपने पांचवें तेल कुएं से उत्पादन शुरू करके एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया।

सूचना में आगे कहा गया कि फ्लोटिंग उत्पादन, भंडारण और ऑफलोडिंग (एफपीएसओ) जलयान का लाभ उठाते हुए, ओएनजीसी ने संबद्ध गैस का परिवहन और बिक्री शुरू कर दी है।

नया कुआं कितना उत्पादन करेगा

ओएनजीसी ने हालांकि यह नहीं बताया कि नया कुआं कितना उत्पादन कर रहा है। इसके साथ ही, कंपनी ने अपतटीय-से-तटीय टर्मिनल से अपनी गैस निर्यात लाइन को भी सफलतापूर्वक चालू कर दिया।

कंपनी ने कहा, ''इससे पहले जनवरी में, उसी परिसंपत्ति से तेल उत्पादन शुरू हुआ था, जिसमें 13 में से चार कुओं में पहले से ही प्रवाह हो रहा था। गैस उत्पादन भी आगे बढ़ रहा है और सात में तीन कुएं चालू हैं।''

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने खोजे कई कुएं

केजी बेसिन में रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी-डी6 ब्लॉक के बगल में स्थित इस ब्लॉक में कई खोजें हैं, जिन्हें संकुल में जोड़ा गया है। आंध्र प्रदेश के तट से 35 किलोमीटर दूर 300-3,200 मीटर की गहराई में स्थित इस ब्लॉक में खोजों को संकुल-एक, दो और तीन में विभाजित किया गया है। संकुल दो में उत्पादन शुरू किया जा रहा है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article