Budget 2024 Hindi PDF File Download: वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने अपने सातवें बजट भाषण में न्यू टैक्स रिजीम के लिए कई बड़ी राहत भरी घोषणाएं की हैं। उन्होंने टैक्स स्लैब में भी बदलाव किया है। इसके अलावा पीएम किसान की राशि को भी 2 हजार रुपये सालाना बढ़ा दिया है। अब किसानों को हर साल 6 हजार की जगह 8 हजार रुपये सालाना मिलेंगे। वित्त मंत्री ने पीएम आवास योजना में बनने वाले मकानों के लिए भी नई घोषणा की है। बजट से संबंधित सभी जानकारी देखने के लिए आप बजट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
Budget 2024 PDF Download Hindi: कहां से और कैसे डाउनलोड करें बजट पीडीएफ
- बजट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आपको भारतीय बजट की आधिकारिक वेबसाइट indiabudget.gov.in पर जाना है।
- अब यहां से "बजट भाषण" सेक्शन में से "बजट 2024-25" टैब पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको पीडीएफ को डाउनलोड कर लेना है।
- आप बजट भाषण की कॉपी को अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में डाउनलोड कर सकते हैं।
- बता दें कि यहां आपको 1947-48 से लेकर 2024-25 तक की पीडीएफ मिलेगी।
- जिस साल की पीडीएफ आपको चाहिए उस पर क्लिक करें और डाउनलोड कर लें।
- आप यदि नया बजट डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसपर क्लिक करें। इसके बाद PDF फाइल आप डाउनलोड कर सकेंगे।
मोबाइल ऐप पर भी पढ़ सकते हैं बजट (Download Union Budget 2023-24 PDF)
यूनियन बजट को पढ़ने के लिए आप मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मोबाइल ऐप को अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। बजट का मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स iOS प्लेटफार्म की मदद ले सकते हैं। यहां से भी आप बजट फाइल को पढ़ सकते हैं।
