WhatsApp पर बिना अकाउंट वालों को भी कर सकते हैं Call, जानें कैसे काम करता है ये Feature

क्या आप जानते हैं वॉट्सऐप के जरिए ऐसे लोगों को भी कॉल कर सकते हैं, जिनका वॉट्सऐप अकाउंट नहीं है। जी हां, अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको वॉट्सऐप गेस्ट कॉलिंग फीचर के बारे में जानना चाहिए।

How to Call Non-WhatsApp Users: वॉट्सऐप (Whatsapp) की ओर से बीते महीने अक्टूबर में ही यूजर्स के लिए एक नया गेस्ट कॉलिंग फीचर (WhatsApp Guest calling Feature) पेश किया गया है। इस फीचर की मदद से अब ऐसे लोगों को भी वॉट्सऐप कॉल में शामिल कर सकते हैं, जिनका इस प्लेटफॉर्म पर अकाउंट नहीं है। यानी अगर आपके किसी दोस्त, परिवार के सदस्य या घर के किसी बुजुर्ग के फोन में वॉट्सऐप नहीं है तब भी आप उसे कॉल में शामिल होने के लिए इनवाइट कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस फीचर के जरिए होने वाली कॉल पूरी तरह फ्री और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं। साथ ही, कॉल के लिए कोई समय सीमा भी नहीं है।

WhatsApp Guest calling Feature

WhatsApp पर बिना अकाउंट वालों को भी कर सकते हैं कॉल, जानिए कैसे (AI Generated Image)

क्या है WhatsApp Guest Calling फीचर?

गेस्ट कॉलिंग वॉट्सऐप का ऐसा फीचर है, जिसके जरिए बिना वॉट्सऐप अकाउंट वाले व्यक्ति को भी ऑडियो या वीडियो कॉल में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए कॉल करने वाला व्यक्ति एक इनवाइट लिंक तैयार करता है और उसे दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करता है। सामने वाला व्यक्ति उस लिंक के जरिए कॉल में शामिल हो सकता है।

End of Feed