टेक एंड गैजेट्स

Bihar Chunav: चुनाव से पहले बनवा लें प्लास्टिक वाला वोटर कार्ड, यहां जानें ऑनलाइन प्रॉसेस

बिहार में इस चुनावी तैयारी जोरों पर हैं। अगर आप बिहार में रहते हैं और 18 साल के हो चुके हैं तो आपको वोटर कार्ड बनवा लेना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप प्लास्टिक वाला वोटर कार्ड बनवा सकते हैं।

Image

आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से प्लास्टिक वाला वोटर कार्ड बनवा सकते हैं।

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में वोटिंग करने के लिए आपके पास वोटर कार्ड होना जरूरी है। वोटर कार्ड चुनाव में वोटिंग के लिए तो जरूरी होता ही है इसके साथ ही यह प्रमुख आईडी कार्ड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। सामान्य तौर पर हमें कागज वाला वोटर कार्ड मिलता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप प्लास्टिक वाला वोटर कार्ड बना बनवा सकते हैं।

अब अधिकांश लोग PVC वोटर कार्ड ही बनवा रहे हैं। यह कागज वाले वोटर कार्ड की तुलना में कहीं ज्यादा टिकाऊ होता है। इसके न तो फटने की टेंशन होती है और न ही पानी में गीले होने से खराब होने की टेंशन रहती है। अगर आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो आप घर बैठे आसानी से इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आइए आपको इसका पूरा प्रॉसेस बताते हैं।

PVC Voter Card के लिए यहां करें अप्लाई

प्लास्टिक वाला यानी PVC Voter Card बनवाने के लिए सबसे पहले वोटर सर्विस पोर्टल पर https://voters.eci.gov.in/ पर विजिट करना होगा। यहां पर आपको लॉग इन और साइन अप का ऑप्शन मिलेगा। आपको साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस के बाद आपको वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा। बता दें कि आपको इसके लिए 30 रुपये की छोटी फीस भी देनी होगी।

वोटर कार्ड के लिए अप्लाई करते समय आपको काफी अपनी पर्सनल डिटेल जैसे- नाम, डेट ऑफ बर्थ, और ऐड्रेस को काफी सावधानी पूर्वक फिल करना होगा। फीस जमा करने के बाद आपका कार्ड प्रिंट होकर आपके ऐड्रेस पर पहुंच जाएगा। आपको बता दें कि अगर आपके पास पहले से कागज वाला वोटर आईडी कार्ड है और आप प्लास्टिक वाला PVC कार्ड चाहते हैं तो इसके लिए आपको फॉर्म 8 भरना होगा। इसके बाद आपको प्लास्टिक वाला वोटर आईडी कार्ड मिल जाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article