टेक एंड गैजेट्स

OpenAI ला रहा AI बेस्ड वेब ब्राउजर, Google Chrome की बढ़ने वाली है टेंशन

OpenAI टेक्नोलॉजी के दुनिया में एक और बड़ा धमाका करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी जल्द ही Google Chrome को टक्कर देने के लिए एक नया वेब ब्राउजर लॉन्च कर सकती है।

Image

गूगल को टक्कर देने के लिए ओपनएआई लॉन्च करेगा वेब ब्राउजर (फोटो साभार- X @OneilyGadget)

ChatGPT को लॉन्च करने के बाद से ही Open AI लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अगर आप ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अब आपको वेब ब्राउजर में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का फीचर मिलने वाला है। दरअसल OpenAI की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है। कंपनी जल्द ही AI बेस्ड वेब ब्राउजर को लॉन्च करने जा रही है। ओपनएआई के वेब ब्राउजर से सीधी टक्कर गूगल क्रोम को मिलने वाली है।

OpenAI का वेब ब्राउजर दुनियाभर के करोड़ों लोगों को ब्राउजिंग का एक नया अनुभव देने वाला है। अपकमिंग ब्राउजर टेक यूजर्स को ट्रेडिशनल वेब नेविगेशन के बजाय चैटबॉट जैसे इंटरफेस के जरिए ब्राउजिंग का एक्सपीरियंस देगा। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

सिर्फ बोलकर हो जाएगा काम

OpenAI Web Browser का सबसे बड़ा फायदा यह होने वाला है कि यूजर्स वेबसाइट पर क्लिक करने के बजाय सीधे संवाद के जरिए ही अपने सवाल के जवाब पा सकेंगे। कंपनी ने इस ब्राउजर में AI एजेंट जैसे “Operator” को इंटीग्रेट किया है। यह यूजर्स की तरफ से काम करेगा। इससे फॉर्म भरना, बुकिंग करना जैसे काम कुछ ही सेकंड में हो जाएंगे। यह एआई ब्राउजर गूगल के ओपन सोर्स Chromium पर बेस्ड होगा।

Google Chrome की बढ़ेगी टेंशन

दुनियाभर में करीब 3 बिलियन से अधिक लोग गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। यह सबसे लोकप्रीय वेब ब्राउजर है। यह गूगल के रेवेन्यू का एक प्रमुख जरिया है। आपको बता दें कि चैटजीपीट के करीब 500 मिलियन साप्ताहिक यूजर हैं। अगर अपकमिंग ब्राउजर चैटजीपीटी यूजर्स के बीच में पॉपुलर हो जाता है तो इससे गूगल क्रोम पर बड़ा असर पड़ेगा और कंपनी का रेवेन्यू भी प्रभावित होगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article