HONOR इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन HONOR X7c 5G को लॉन्च कर दिया है। HONOR X7c 5G एक बजट फ्रेंडली 5G फोन है जिसमें Snapdragon सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और बड़ी दी गई है। फोन के साथ फास्ट चार्जिंग भी है।
Honor X7c 5G/Photo- Timesnow
Honor X7c 5G की स्पेसिफिकेशन
Honor X7c 5G में 6.8 इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20.1:9 और पीक ब्राइटनेस 850 निट्स है। डिस्प्ले पर aluminosilicate ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन में Android 14 आधारित MagicOS 8.0 दिया गया है। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज दी गई है।
Honor X7c 5G का कैमरा
ऑनर के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है जो कि डेफ्थ के लिए है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है जो कि सेल्फी के लिए है।
Honor X7c 5G की बैटरी और कनेक्टिविटी
Honor X7c 5G में 5,200mAh की बैटरी है जिसके साथ 35W Honor SuperCharge है। कनेक्टिविटी के लि 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac (2.4GHz और 5GHz), Bluetooth 5.0, GPS और USB Type-C पोर्ट है। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक है और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP64 की रेटिंग मिली है फोन का वजन 193 ग्राम है।
Honor X7c 5G की कीमत
Honor X7c 5G की कीमत 14,999 रुपये रखी है औऱ इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से 20 अगस्त से होगी। फोन को फॉरेस्ट ग्रीन और मूनलाइट व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।
