गृह मंत्री अमित शाह ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की, अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश

गृह मंत्री ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे राज्य सरकारों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करें और हेल्पलाइन पर मिलने वाली हर शिकायत का पूरी गंभीरता से निपटारा सुनिश्चित करें।

देश में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन और इससे जुड़े तंत्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तथा बहुभाषी सुविधाओं से मजबूत किया जाए, ताकि लोगों के लिए शिकायत दर्ज कराना और अधिक सुविधाजनक बन सके।

cybercrime helpline

केंन्द्रीय गृह मंत्री ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की।

गृह मंत्री ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे राज्य सरकारों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करें और हेल्पलाइन पर मिलने वाली हर शिकायत का पूरी गंभीरता से निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक खाते फ्रीज होने से लोगों को होने वाली दिक्कतों का समाधान निकालने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

End of Feed