50 मेगापिक्सल कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी से है लेस, जानें कीमत और फीचर्स

फेस्टिव सीजन में लो बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिए गुड न्यूज है। HMD की तरफ से बजट सेगमेंट में एक दमदार स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। इसमें आपको शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है।

अगर आप इस फेस्टिव सीजन एक नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आपको कम कीमत में 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh जैसे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। आपको बता दें कि स्मार्टफोन मेकर कंपनी HMD की तरफ से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। एचएमडी के लेटेस्ट स्मार्टफोन का नाम HMD Vibe 5G है। अगर आप कम कीमत में फोन तलाश रहे हैं तो यह एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

HMD Vibe

भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

एचएमडी ने अपने HMD Vibe 5G को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है जो 10 हजार रुपये से कम कीमत में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। HMD Vibe 5G में कंपनी ने 6.67 इंच की एचडी प्लस आईपीएस पैनल वाली डिस्प्ले दी है। डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ इसमें आपको मल्टी टास्किंग में अच्छी परफॉर्मेंस मिलने वाली है।

End of Feed