Hisense Smart TVs Range In India: इलेक्ट्रॉनिक्स और एप्लाइंसेस ब्रांड Hisense ने 2024 के लिए स्मार्ट टीवी की अपनी नई लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट लाइनअप में Q7N, U7N, U6N Pro और E68N मॉडल शामिल हैं, जिनमें मिनी LED, फुल एरे लोकल डिमिंग, क्वांटम डॉट कलर और डॉल्बी विजन और एटमॉस जैसे स्पेसिफिकेशन से लैस हैं। मॉडल और साइज की विविध रेंज के साथ, यह लाइनअप विभिन्न व्यक्तिगत प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है, यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक दर्शक के पास एक विकल्प हो।
कंपनी के अनुसार, Hisense ग्लोबल टीवी शिपमेंट में नंबर 2 है और दुनिया भर में 100 इंच टीवी के लिए टॉप पर है Hisense इंडिया के CEO पंकज राणा ने कहा, "Hisense में, हम ऐसे इनोवेशन से प्रेरित हैं जो हर यूजर्स को सशक्त बनाता है। हमारी नई 2024 टीवी रेंज पारंपरिक बेंचमार्क से आगे जाती है, जो वास्तव में इमर्सिव अनुभव के लिए यूजर्स-सेंट्रिक फीचर्स और एआई को इंटीग्रेट करती है। यह लाइनअप प्रीमियम टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम बनाने और घरेलू मनोरंजन को बदलने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
Hisense Q7N और U7N
Q7N मॉडल 55, 65, 85 और 100 इंच में उपलब्ध है। वहीं U7N 55 और 65 इंच में उपलब्ध है। स्मार्ट टीवी के साथ QLED टेक्नोलॉजी मिलती है। टीवी के साथ VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। U7N सीरीज के साथ वाइब्रेंट विजुअल एक्सपीरियंस, क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी, फुल एरे लोकल डिमिंग और 1200 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।
Hisense U6N Pro
यह टीवी 55 और 65 इंच में उपलब्ध है। स्मार्ट टीवी के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसमें U6N Pro मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी, फुल एरे लोकल डिमिंग, डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस, गेम मोड प्लस (ALLM और VRR) और AI स्पोर्ट्स मोड का उपयोग करता है, जो विविड विजुअल्स, क्लियर ऑडियो, स्मूथ गेमप्ले और ऑप्टिमाइज स्पोर्ट्स सेटिंग्स सुनिश्चित करता है।
Hisense E68N
Hisense E68N एक 4K Google TV है जिसे डेली व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। E68N में डॉल्बी विजन, गेम मोड प्लस (ALLM और VRR) और आसान नेविगेशन के लिए फार फील्ड वॉयस कंट्रोल की सुविधा है। 43 और 55 इंच में उपलब्ध, यह गूगल असिस्टेंट के साथ इंटीग्रेटेड है, जिससे यूजर्स आसानी से कंटेंट सर्च और एक्सेस कर सकते हैं।
कितनी है कीमत
Q7N एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर 53,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा और U6N Pro एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। अन्य मॉडल फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों पर उपलब्ध होंगे। 55 इंच वाला U7N स्मार्ट टीवी 79,999 रुपये और E68N 31,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
