हफ्ते में 80 घंटे काम और हाई IQ, जानें DOGE जॉब के लिए एलन मस्क को कैसे लोग चाहिए

Elon Musk’s DOGE job: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने के बाद ही इस डिपार्टमेंट का ऐलान किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी की जिम्मेदारी एक्स के मालिक एलन मस्क और पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को दी गई है।

Elon Musk’s DOGE job: एलन मस्क और विवेक रामास्वामी को नए डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) की जिम्मेदारी मिली है। इसी के साथ नए नवेले विभाग में जॉब के लिए लोगों को खोजना शुरू कर दिया है। DOGE के एक्स अकाउंट के तहत, उम्मीदवारों के पास 'सुपर हाई-आईक्यू स्मॉल गवर्नमेंट रिवोल्यूशनरी' होना चाहिए और प्रति सप्ताह 80 घंटे से अधिक काम करने के लिए तैयार होना चाहिए।

क्या है DOGE?

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने के बाद ही इस डिपार्टमेंट का ऐलान किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी की जिम्मेदारी एक्स के मालिक एलन मस्क और पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को दी गई है। रॉयटर्स के अनुसार, 4 जुलाई 2026 की समय-सीमा के साथ डिपार्टमेंट (संयुक्त राज्य अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के समय) व्हाइट हाउस और मैनेजमेंट एवं बजट ऑफिस के साथ कोलैबोरेट करेगा।

End of Feed