Happy Dhanteras 2023 WhatsApp Wishes, Images, Stickers, GIF, Status Video Download: धनतेरस के साथ दिवाली की शुरुआत हो गई है। धनतेरस हिंदू महीने कार्तिक के कृष्ण पक्ष के तेरहवें चंद्र दिवस पर मनाया जाता है। इस वर्ष, धनतेरस 10 नवंबर यानी आज है। यदि आप सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर धनतेरस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको दिवाली और धनतेरस के लिए मजेदार व्हाट्सएप स्टिकर और Gifs डाउनलोड करने और उन्हें भेजने के सबसे आसान तरीके बता रहे हैं।
धनतेरस के लिए मजेदार व्हाट्सएप स्टिकर
Happy Dhanteras 2023 Wishes, Stickers: ऐसे डाउनलोड करें धनतेरस स्टिकर
- गूगल प्ले स्टोर (आईफोन के लिए एपल ऐप स्टोर) पर जाएं।
- यहां सर्च बॉक्स में "Dhanteras stickers for WhatsApp" लिखें और सर्च करें।
- इसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन दिख जाएंगे। ज्यादा रेटिंग और अच्छे रिव्यू वाला एप डाउनलोड कर लें।
- अब एप से अपना पसंदीदा स्टिकर पैक चुनें और इसे व्हाट्सएप में जोड़ें।
- एक बार एड हो जाने के बाद व्हाट्सएप में माई स्टिकर्स टैब में स्टिकर सर्च करें।
- पैक से एक स्टिकर चुनें, + (जोड़ें बटन) पर टैप करें, और व्हाट्सएप में एड पर टैप करके कंफर्म करें।
- अब, आप दोस्तों और परिवार को धनतेरस 2023 स्टिकर भेजकर उत्सव की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy Dhanteras 2023 Wishes, Stickers: गूगल की-बोर्ड की लें मदद
- यदि आप गूगल की-बोर्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से गूगल की-बोर्ड डाउनलोड करना है।
- गूगल की-बोर्ड को ओपन करें और इसे डिफॉल्ट की-बोर्ड बनाएं।
- अब व्हाट्सएप ओपन करें और जिस व्यक्ति या ग्रुप में आप स्टिकर भेजना चाहते हैं पर जाएं।
- चैट बॉक्स पर टैप करें और की-बोर्ड के स्टिकर ऑप्शन में जाएं।
- यहां आपको एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। सर्च बॉक्स में Dhanteras टाइप करें।
- आपको कई सारे धनतेरस स्टिकर मिल जाएंगे। अपने पसंद के स्टिकर पर क्लिक करें और सेंड कर दें।
- गौरतलब है कि इस तरीके से आप किसी भी त्योहार और खास दिन के स्टिकर चुटकियों में डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा आईफोन में काम नहीं करती है।
Happy Dhanteras 2023 Wishes, Stickers: धनतेरस के लिए व्हाट्सएप Gifs ऐसे करें शेयर
- व्हाट्सएप एप ओपन करें और पर्सनल चैट या ग्रुप चैट में जाएं, जहां आप GIF शेयर करना चाहते हैं।
- मैसेजिंग बॉक्स में स्थित स्माइली आइकन पर क्लिक करें।
- अब यहां से Gifs ऑप्शन में जाएं।
- सर्च आइकन का उपयोग करें और "धनतेरस" लिखकर सर्च करें।
- डिस्प्ले ऑप्शन में से अपना पसंदीदा GIF चुनें और सेंड बटन पर टैप करके इसे शेयर कर सकते हैं।
