​GST Reforms 2025: इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर 18% जीएसटी का टेक कंपनियों के CEO ने किया स्वागत, पढ़ें किसने क्या कहा?

GST REFORM 2025: आम आदमी से जुड़ी कई वस्तुओं जैसे दूध, पनीर, रोटी, पराठा और जीवनरक्षक दवाओं पर जीएसटी पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। वहीं, सीमेंट, छोटी गाड़ियां, मोटरसाइकिल और टीवी, एसी जैसी वस्तुओं पर जीएसटी दरें घटाई गई हैं। इस सुधार से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि कारोबारियों के लिए भी जीएसटी की प्रक्रिया आसान होगी।

GST Reforms 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में बड़े सुधारों की घोषणा की है। इसके तहत अब जीएसटी ढांचे को सरल बनाते हुए चार स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) की जगह केवल दो स्लैब 5% और 18% रहेंगे। आम आदमी से जुड़ी कई वस्तुओं जैसे दूध, पनीर, रोटी, पराठा और जीवनरक्षक दवाओं पर जीएसटी पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। वहीं, सीमेंट, छोटी गाड़ियां, मोटरसाइकिल और टीवी, एसी जैसी वस्तुओं पर जीएसटी दरें घटाई गई हैं। इस सुधार से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि कारोबारियों के लिए भी जीएसटी की प्रक्रिया आसान होगी। जीएसटी रिफॉर्म का सबसे बड़ा फायदा इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट को होगा और इलेट्रॉनिक्स कंपनियों ने नई जीएसटी दरों का स्वागत भी किया है। नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। आइए जानते हैं कि नई जीएसटी दरों पर देश की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के सीईओ ने क्या कहा है?

CEO's Welcome New GST Rate

CEO's Welcome New GST Rate/Photo-Canva

अवनीत सिंह मरवाह, सीईओ, SPPL

हम स्मार्ट टीवी पर जीएसटी में कमी का स्वागत करते हैं, क्योंकि यह न केवल उपभोक्ताओं के लिए तकनीक को और किफायती बनाएगा बल्कि घर-घर में डिजिटल समावेशन को भी बढ़ावा देगा। यह प्रगतिशील कदम मांग को बढ़ाएगा, नवाचार को प्रोत्साहित करेगा और भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग की वृद्धि को मजबूत करेगा। यह कदम न केवल उपभोक्ताओं को लाभ देगा बल्कि पूरे स्मार्ट टीवी इकोसिस्टम की वैल्यू चेन निर्माताओं से लेकर रिटेलर्स तक को मजबूती प्रदान करेगा और भारत की अर्थव्यवस्था को गति देगा।

End of Feed