टेक एंड गैजेट्स

Google Down: गूगल सर्च और YouTube पूरी दुनिया में ठप, क्या आपको भी हो रही दिक्कत?

Google Down: आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, शिकायतों में से सबसे अधिक 52% समस्याएं गूगल सर्च से जुड़ी हैं। वहीं, 35% यूजर्स वेबसाइट्स तक पहुंचने में असमर्थ हैं और 13% शिकायतें अन्य तकनीकी दिक्कतों से जुड़ी हैं।

Image

Google search down

गूगल की प्रमुख सेवाएं, जिनमें सर्च और यूट्यूब शामिल हैं, बुधवार को दुनिया के कई देशों में ठप हो गईं। इस वजह से सैकड़ों यूजर्स को इन प्लेटफॉर्म्स तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। यह समस्या किसी भी देश की इंटरनेट बैन पॉलिसी या सरकारी पाबंदी के कारण नहीं हुई है, बल्कि तकनीकी खराबी की वजह से है।

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, शिकायतों में से सबसे अधिक 52% समस्याएं गूगल सर्च से जुड़ी हैं। वहीं, 35% यूजर्स वेबसाइट्स तक पहुंचने में असमर्थ हैं और 13% शिकायतें अन्य तकनीकी दिक्कतों से जुड़ी हैं।

Downdetector पर अब तक 404 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। यह आउटेज दोपहर करीब 12:45 बजे शुरू हुआ। गूगल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर #GoogleDown हैशटैग के साथ यूज़र्स अपनी परेशानी और नाराजगी साझा कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “अमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्सों में गूगल ठप हो गया है। गूगल कई देशों में रहस्यमय तरीके से डाउन है। यूएस के बड़े शहरों और पूर्वी यूरोप में रिपोर्ट्स तेजी से बढ़ रही हैं। सर्च, जीमेल और अन्य सेवाएँ गड़बड़ा रही हैं और किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर दिक्कत कहां है। इंटरनेट का दिमाग जैसे स्ट्रोक से जूझ रहा है और हम सब 2006 की तरह बार-बार रिफ्रेश कर रहे हैं।”

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article